{"_id":"5d68e1288ebc3e017b4bd9f6","slug":"force-injured-due-to-pressure-bomb-blast-and-hospitalised","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ः प्रेशर बम की चपेट में आने से डीआरजी का जवान घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ः प्रेशर बम की चपेट में आने से डीआरजी का जवान घायल, अस्पताल में भर्ती
Fri, 30 Aug 2019 02:14 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 30 Aug 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गश्त पर रवाना(सांकेतिक)
- फोटो : Social Media
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को पीटीआई को दूरभाष पर बताया कि जिले के बीजापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरना गांव के नजदीक प्रेशर बम की चपेट में आने से डीआरजी का जवान नीला उद्दे घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर थाना क्षेत्र में डीआरजी के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था। दल के जवान गोरना गांव के पास पहुंचे। तभी नीला उद्दे का पैर प्रेशर बम के ऊपर रखा गया और उसमें विस्फोट होने से जवान घायल हो गया और जवान के पैर में चोट आई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायल जवान को वहां से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
