फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   folk dance competition organized State Level Youth Festival 2023 at the Science College ground in Raipur

Youth Festival 2023: लोकनृत्य प्रतियोगिता में धमतरी, बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पहले स्थान पर

Sun, 29 Jan 2023 02:49 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 29 Jan 2023 02:49 AM IST
सार

शुरुआती चरण में 15 वर्ष से 40 वर्ष तक के आयुवर्ग में रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग से 40 वर्ष से अधिक के आयुवर्ग में रायपुर, दुर्ग संभाग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के लोकनृत्य दलों ने गेड़ी नृत्य एवं डंडा नृत्य की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
folk dance competition organized State Level Youth Festival 2023 at the Science College ground in Raipur
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव -2023 के अंतर्गत पहले दिन आयोजित लोकनृत्य प्रतियोगिता में आज प्रदेश के सभी संभागों से आए लोकनृत्य दलों के सदस्यों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। 15 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की दो श्रेणियों में आयोजित इस प्रतियोगिता के 15 से 40 वर्ष आयुवर्ग में पहला स्थान रायपुर संभाग के जिला धमतरी, दूसरा स्थान बिलासपुर संभाग के जिला जांजगीर-चांपा एवं तीसरा स्थान दुर्ग संभाग के जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के लोकनृत्य दल ने हासिल किया। वहीं 40 वर्ष से अधिक तक के आयुवर्ग में पहला स्थान बिलासपुर संभाग के जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दूसरा स्थान दुर्ग संभाग के जिला राजनांदगांव एवं तीसरा स्थान रायपुर संभाग के जिला महासमुन्द के लोकनृत्य दल ने प्राप्त किया।
विज्ञापन


शुरुआती चरण में 15 वर्ष से 40 वर्ष तक के आयुवर्ग में रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग से 40 वर्ष से अधिक के आयुवर्ग में रायपुर, दुर्ग संभाग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के लोकनृत्य दलों ने गेड़ी नृत्य एवं डंडा नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पहला स्थान पाने वाले धमतरी के लोकनृत्य दल ने पारंपरिक वेशभूषा में गेड़ी पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों का दल जीत लिया, इस दल के पुरुष एवं युवती सदस्यों ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक परिधानों के साथ मनोरम नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं दूसरा स्थान पाने वाले जांजगीर-चांपा जिले से आए लोकनृत्य दल के सभी सदस्य लाल वेशभूषा एवं सिर पर कलगी गमछा बांधे एवं तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के लोकनृत्य दल के पुरुष सदस्य पीले एवं हरे परिधान में, कलगी गमछा बांधे हुए एवं युवतियां पारंपरिक वेशभूषा एवं आभूषणों से सुसज्जित होकर नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 40 से अधिक आयुवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लोकनृत्य दल के सभी पुरुष सदस्य पीला कुर्ता, नीला कोट एवं सफेद धोती के परिधान एवं गमछा कलगी बांधे हुए एवं दूसरा स्थान पाने वाले राजनांदगांव जिले के लोकनृत्य दल द्वारा छत्तीसगढ़ के लोक रिवाजों को प्रतिबिंबित करते हुए पारंपरिक वेशभूषा के साथ और तीसरे स्थान पर आने वाले महासमुन्द जिले के लोकनृत्य दल ने रोमांचकारी सामंजस्य के साथ कदम से कदम मिलाकर बेहतरीन प्रस्तुति दी। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के अंतर्गत मुख्य मंच में हो रहे लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों के प्रति दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed