फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   five year old girl allegedly raped and murdered in jashpur in chhattisgarh police investigation is on

छत्तीसगढ़: नाबालिग ने पांच वर्षीय चचेरी बहन की दुष्कर्म के बाद की हत्या, गिरफ्तार

Mon, 27 Jul 2020 09:36 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जशपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 27 Jul 2020 09:36 AM IST
विज्ञापन
five year old girl allegedly raped and murdered in jashpur in chhattisgarh police investigation is on
rape - फोटो : pexels.com

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक नाबालिग ने अपनी पांच साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी है। ये हादसा दो दिन पहले हुआ लेकिन रविवार को बच्ची का शव मिलने के बाद इसकी जानकारी मिली।

विज्ञापन



नाबालिग लड़के ने गांव में जंगल में झरने के पास बच्ची के शव को फेंक दिया था, ये घटना बगीचा थाना क्षेत्र के राजपुर गांव की है। बगीचा के पुलिस इंचार्ज ने बताया कि नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया और उससे पूछताछ जारी है। नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि वो मवेशी चराने के लिए अपने साथ अपनी चचेरी बहन को ले गया था।
विज्ञापन


इसी दौरान नाबालिग ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और पुलिस को बताया कि पत्थर के कूट-कूट कर उसने बहन की हत्या की और उसके शव को झरने के पास फेंक दिया। 
 
हत्या करने के बाद नाबालिग अपने घर पहुंच गया था लेकिन बच्ची के शाम तक घर ना पहुंचने की वजह से परिजन परेशान हो गए और उसे ढूंढने लगे। साथ में वो नाबालिग लड़का भी बच्ची को ढूंढ रहा था लेकिन उसने घटना के बारे में परिवार वालों को कुछ नहीं बताया।


रविवार की सुबह परिजन ने पुलिस में शिकायत की, पुलिस की टीम पूछताछ के लिए बच्ची के घर आई। जब नाबालिग से पूछताछ की गई तो पुलिस को उसकी बातों पर शक हो गया और उसने पुलिस के सामने सारी बातें बता दीं। जिसके बाद पुलिस ने झरने के पास से बच्ची के शव को बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed