{"_id":"64b40e599bf11abf310f00a4","slug":"five-year-old-child-died-after-falling-into-well-in-rajnandgaon-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnandgaon News: खेलते-खेलते कुएं में गिरा पांच साल का बच्चा, डेढ़ घंटे बाद निकाला जा सका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajnandgaon News: खेलते-खेलते कुएं में गिरा पांच साल का बच्चा, डेढ़ घंटे बाद निकाला जा सका शव
Sun, 16 Jul 2023 09:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 16 Jul 2023 09:05 PM IST
सार
राजनांदगांव में रविवार को खेलते-खेलते पांच साल का बच्चा कुएं में गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना घर पहुंचकर परिजनों को दी। इसके बाद आसपास के लोग पहुंचे और बच्चे को निकालने का प्रयास शुरू किया गया।
विज्ञापन
कुएं से बच्चे को निकालने का प्रयास करते लोग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में रविवार को खेलते-खेलते पांच साल का बच्चा कुएं में गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों ने इसकी सूचना घर पहुंचकर परिजनों को दी। इसके बाद आसपास के लोग पहुंचे और बच्चे को निकालने का प्रयास शुरू किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और गोताखोर की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद बच्चे का शव बरामद किया जा सका। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लेबर कॉलोनी के कुछ बच्चे रविवार शाम को घर के पास ही खेल रहे थे। इसी दौरान पांच साल का अनुज अग्निहोत्री खेलते हुए कुएं के पास पहुंचा और गिर गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे लोग बाइक से मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि लेबर कॉलोनी के कुछ बच्चे यहां खेलने आए थे। इस दौरान खेलते खेलते एक बच्चा कुएं में गिर गया। उसके साथ मौजूद बच्चों ने इसकी सूचना उसके घर में दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंची और बच्चे को रेस्क्यू करके निकाला गया। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम,सीएसपी और गोताखोरों की टीम भी पहुंची थी।
विज्ञापन