फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Five including junker arrested for stealing wire from electric pole in jangir-champa

बिजली तार चोरी में 5 गिरफ्तार: बेचने के लिए पहुंचे थे कबाड़ी के पास, 1.62 लाख रुपये का 12 क्विंटल तार बरामद

Mon, 03 Apr 2023 05:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 03 Apr 2023 05:23 PM IST
सार

पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कटौद, बलौदा क्षेत्र के ग्राम बोकरेल, जांजगीर क्षेत्र के नहरिया बाबा मंदिर के पास लगे शासकीय पोल से बिजली तार चोरी किए हैं। 

विज्ञापन
Five including junker arrested for stealing wire from electric pole in jangir-champa
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पुलिस ने बिजली पोल से तार चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी चोरी का तार लेकर पिकअप से बेचने के लिए कबाड़ी के पास पहुंचे थे। पुलिस ने उनसे 1.62 लाख रुपये कीमत के करीब 12 क्विंटल तार बरामद किए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी सनत मांत्रे ने बताया कि, सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी का तार लेकर उसे बेचने ग्राम चंडीपार में सरस वर्मा की कबाड़ दुकान पर आ रहे हैं। इस पर घेराबंदी कर पुलिस ने चंडीपारा निवासी याकूब खान को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कटौद, बलौदा क्षेत्र के ग्राम बोकरेल, जांजगीर क्षेत्र के नहरिया बाबा मंदिर के पास लगे शासकीय पोल से बिजली तार चोरी किए हैं। 
विज्ञापन


यह चोरी जनवरी और फरवरी 2023 के बीच में की गई है। पिकअप की तलाशी में करीब 12 क्विंटल 33 के वी के एल्युमिनियम तार करीब एक लाख 62 हजार रुपये कीमत के बरामद हुए। उसकी निशानदेही पर बाकी आरोपी कबाड़ी सरस वर्मा, राजेश रात्रे और रमेश रात्रे को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed