फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   five arrested for murder of youth on chherchera festival in sakti

Sakti: छेरछेरा त्योहार पर मांगने आए लोगों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, नशे में गाली देने का किया था विरोध

Sun, 08 Jan 2023 08:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 08 Jan 2023 08:15 PM IST
सार

आरोप है कि सभी ने सनी, उसके माता-पिता और चाची पर हमला कर दिया। मारपीट में सनी को गंभीर चोट लगी। उसे अस्पताल लेकर गए। उपचार के दौरान सनी की मौत हो गई। एएसपी गायत्री सिंह ने बताया कि, हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 

विज्ञापन
five arrested for murder of youth on chherchera festival in sakti
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती में छेरछेरा त्योहार के दिन कुछ लोगों ने एक युवक की पीट-पीटकर जान ले ली। आरोपी त्योहार के दिन मांगने के लिए युवक के घर पहुंचे थे। इस दौरान नशे की हालत में गाली-गलौज करने लगे। युवक ने विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। उपचार के दौरान युवक ने शनिवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला बारद्वार थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लंहना निवासी सनी सतनामी (32) की पत्नी रीना ने 6 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई की छेरछेरा त्यौहार के दिन दोपहर करीब 2 बजे मोहल्ले में ही रहने वाले खोलबहरा कुर्रे और अजय कुर्रे घर में आकर छेरछेरा मांगने लगे। दोनों आरोपी नशे की हालत में थे और गालियां दे रहे थे। इस पर सनी बाहर निकला और उसने विरोध किया। इस पर आरोपी उससे भिड़ गए और मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन


इस पर शोर सुनकर खोलबहरा कुर्रे के परिवार के अन्य लोग गुरुवार कुर्रे रूपनारायण खूंटे, अजय कुर्रे, मुन्ना कुर्रे भी लाठी-डंडा और रॉड लेकर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने सनी, उसके माता-पिता और चाची पर हमला कर दिया। मारपीट में सनी को गंभीर चोट लगी। उसे अस्पताल लेकर गए। उपचार के दौरान सनी की मौत हो गई। एएसपी गायत्री सिंह ने बताया कि, हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed