{"_id":"65bb6f69da71a5beb60f9c88","slug":"five-accused-misdeed-teenage-girl-in-surguja-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: परिचित के साथ शादी से लौट रही थी घर, रास्ते में दोस्तों को बुलाकर युवक ने किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: परिचित के साथ शादी से लौट रही थी घर, रास्ते में दोस्तों को बुलाकर युवक ने किया सामूहिक दुष्कर्म
Thu, 01 Feb 2024 04:02 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:02 PM IST
सार
सरगुजा जिले में पांच आरोपियों ने मिलकर एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इनमें से दो नाबालिग हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, एक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
अंबिकापुर कोतवाली थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरगुजा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो दिन पहले 17 वर्षीय किशोरी के साथ पांच आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। बताया जा रहा है कि किशोरी शादी समारोह में शामिल होकर परिचित युवक के साथ घर लौट रही थी। घटना की एफआईआर बुधवार को दर्ज की गई है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, पांचवें आरोपी की तलाश की जा रही है। इसमें दो नाबालिग आरोपी भी बताए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, 29 जनवरी की रात अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी शादी समारोह में शामिल होने के लिए चेंद्रा के लालमाटी गई थी। वहां से 30 जनवरी को भोर में वह एक अन्य लड़की के साथ परिचित की बाइक पर बैठकर लौट रही थी। परिचित आरोपी उसे बाइक से लेकर गाड़ाघाट के जंगल के पास पहुंचा और बाइक का पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन
परिचित समेत साथियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
किशोरी के परिचित के साथी मौके पर पहुंचे। इस दौरान एक लड़की भाग निकली। वहीं, किशोरी के साथ उसे साथ लाने वाले परिचित सहित चार अन्य ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद सहमी किशोरी घर लौट गई। उसने बुधवार को परिजनों को घटना की जानकारी दी एवं अपनी मां के साथ कोतवाली थाने पहुंच घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता कक्षा दसवीं की छात्रा है और एक आरोपी उसका स्कूल का सहपाठी है।
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में चार आरोपी
अंबिकापुर सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि देर रात घटना की एफआईआर कोतवाली थाने में की गई है। मामले में धारा 376 डी एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इनमें दो आरोपी नाबालिग हैं। पांचवें आरोपी की तलाश की जा रही है।