{"_id":"5d5168e28ebc3e6d1971c216","slug":"firing-between-police-and-naxalites-in-chhattisgarh-and-there-is-no-casualty","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी, कोई हताहत नहीं
Mon, 12 Aug 2019 07:03 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 12 Aug 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़
- फोटो : Social Media
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सोमवार को नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया और सुरक्षाबलों पर गोलीबारी भी की। इस घटना में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है। नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के धनोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत झोरी गांव के जंगल में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षा बलों पर गोलबारी की जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धनोरा थाना क्षेत्र में आज डीआईजी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के संयुक्त दल को गश्त में रवाना किया गया था। दल को जानकारी मिली थी कि नक्सली स्वतंत्रता दिवस के पहले बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश में है।
विज्ञापन
दल जब क्षेत्र के झोरी गांव के जंगल में था तब उन्होंने देखा कि नक्सलियों ने पेड़ों को काटकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया है और रास्ते में बैनर पोस्टर लगा दिया है। वहीं कुछ देर बाद नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट भी कर दिया और पुलिस दल पर गोलबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नक्सलियों द्वारा बारूदी सुरंग में विस्फोट और गोलीबारी करने के बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। लगभग 10 मिनट तक दोनों ओर से गोलबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए।