फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Fire has been raging in mountains of Kharsia forest area for four days

Raigarh: खरसिया वन परिक्षेत्र के पहाड़ों में चार दिन से धधक रही आग, वनस्पति और जीव-जंतुओं को पहुंच रहा नुकसान

Wed, 19 Mar 2025 06:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Wed, 19 Mar 2025 06:55 PM IST
सार

खरसिया वन परिक्षेत्र के पहाड़ों में बीते चार दिनों से आग लगी हुई है। पहाड़ में आग लगे होने के चलते कई प्रकार के वनस्पतियां, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी बर्बाद हो जाती है। इसके अलवा जीव-जंतुओं को भी नुकसान पहुंचता है।
 

विज्ञापन
Fire has been raging in mountains of Kharsia forest area for four days
जंगलों और पहाड़ों में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में गर्मी शुरू होते ही जंगलों और पहाड़ों में आग लगने का दौर जारी है। पहले जहां शहर से लगे पहाड़ों में आग लगने की खबरे सामने आ चुकी है। वहीं, अब ग्रामीण क्षेत्रों के पहाड़ों और जंगलों में आग लगने का दौर शुरू हो चुका है, जो वन विभाग की गर्मी से पहले की तमाम तैयारियों की पोल खोल रहा है। ताजा घटना में खरसिया क्षेत्र के पहाड़ों में पिछले चार-पांच दिलों से आग लगी हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गर्मी के शुरूआती दिनों में शहर से लगे गजमार पहाड़ी, रामपुर पहाड़ी के अलावा आसपास के आसपास के अन्य पहाड़ो में दवानल की घटना सामने आ चुकी है। वहीं, अब खरसिया वन परिक्षेत्र के पहाड़ों में बीते चार दिनों से पलगड़ा पहाड़, बरगढ़ खोला की पहाड़ कुकरी, चोली छाल ,परेवा पहाड़, गीदह मे आग लगी हुई है। साथ ही साथ राष्ट्रीय राजमार्ग बिलासपुर-खरसिया के पलगढा पहाड़, छोटे देवगांव, बोतल्दा के जंगल भी आग की चपेट में आ चुके हैं और आलम यह है कि यहां भीषण आग लग चुकी है, जिसे कई किलोमीटर दूर से भी आसानी से देखा जा सकता है।
विज्ञापन


ग्रामीण बताते हैं कि जंगल और पहाड़ में आगजनी की खबर उनके द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को देने के बावजूद वे आग बुझाने नहीं आते हैं। कभी कभार कोई वनकर्मी आ भी जाता है तो वह आग बुझाने में नाकाम होकर वापस लौट जाता है। यही वजह है कि बीते तीन-चार दिनों से यहां के पहाड़ में आग लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने यह भी बताया कि लगातार पहाड़ में आग लगे होने के चलते कई प्रकार के वनस्पतियां, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी जल जाती हैं। इसके अलावा वन्य जीव की जान जोखिम में और कई छोटे जीव जंतुओं की आग की चपेट में आकर मौत भी हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed