{"_id":"69b2d810c842b553880ae9b9","slug":"fire-broke-out-in-store-room-on-ground-floor-of-hotel-royal-castle-people-were-evacuated-safely-in-time-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: होटल रॉयल कैसल के ग्राउंड फ्लोर के स्टोर रूम से भड़की आग, समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: होटल रॉयल कैसल के ग्राउंड फ्लोर के स्टोर रूम से भड़की आग, समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
Thu, 12 Mar 2026 08:43 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 12 Mar 2026 08:43 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के विधानसभा क्षेत्र में स्थित होटल रॉयल कैसल में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग होटल के ग्राउंड फ्लोर में बने स्टोर रूम में लगी और कुछ ही देर में लपटें ऊपर की मंजिल तक दिखाई देने लगीं।
विज्ञापन
रायपुर के होटल रॉयल कैसल में भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर के विधानसभा क्षेत्र में स्थित होटल रॉयल कैसल में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग होटल के ग्राउंड फ्लोर में बने स्टोर रूम में लगी और कुछ ही देर में लपटें ऊपर की मंजिल तक दिखाई देने लगीं।
घटना के दौरान होटल में मौजूद लोगों को तुरंत बाहर निकालने की व्यवस्था की गई। होटल स्टाफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी मेहमानों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। साथ ही विधानसभा थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और रेस्क्यू कार्य में जुट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्टोर रूम में रखे सामान के कारण आग तेजी से फैल गई। हालांकि आग लगने की असली वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।