फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   fir may be registered against the chhatisgarh education minister

शिक्षा मंत्री की पत्नी के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर!

Thu, 13 Aug 2015 11:17 AM IST
Updated Thu, 13 Aug 2015 11:17 AM IST
विज्ञापन
fir may be registered against the chhatisgarh education minister

छत्तीसगढ़ के स्कूली शिक्षा मंत्री केदार कश्यप की पत्नी शांति कश्यप के परीक्षा मामले में विश्वविद्यालय के कुलपति ने एफ़आईआर दर्ज करने के लिये बस्तर एसपी को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय ने फॉर्म भरने वाली छात्रा के साथ-साथ उसकी जगह पर परीक्षा देने वाली महिला के ख़िलाफ़ भी केस दर्ज करने को कहा है।
विज्ञापन


कुलपति वंशगोपाल सिंह ने कहा, ''विश्वविद्यालय द्वारा गठित तीन सदस्यों की जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद हमने एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र लिखा है।''

उन्होंने आगे कहा, ''इसके अलावा विश्वविद्यालय से संबद्ध जगदलपुर के सहायक समन्वयक और लौहांडीगुड़ा परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जा रही है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था पूरा मामला

fir may be registered against the chhatisgarh education minister

4 अगस्त को बस्तर के लोहंडीगुड़ा में एमए अंग्रेज़ी की परीक्षा के समय यह मामला सामने आया था कि शांति कश्यप की जगह कोई दूसरी महिला परीक्षा दे रही है। जब मीडिया ने उस महिला से पूछताछ शुरु की तो महिला परीक्षा छोड़ कर चली गई थी।

इस मामले में मंत्री केदार कश्यप ने दो दिन तक अपनी पत्नी के परीक्षा को लेकर अनभिज्ञता जताई। इसके बाद दावा किया कि उनके खिलाफ़ राजनीतिक साज़िश की गई है।

बीबीसी से बातचीत में केदार कश्यप ने कहा, ''पूरे मामले की जांच हो रही है और मैं जांच में पूरा सहयोग करुंगा। जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ़ कार्रवाई होनी ही चाहिए।''

इधर कुलपति के पत्र के बाद कांग्रेस ने फिर दोहराया है कि विश्वविद्यालय मामले की लीपापोती कर रहा है। कांग्रेस के प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी के अनुसार, ''विश्वविद्यालय अभी भी मामले को रफ़ा-दफ़ा करने में जुटा हुआ है, कांग्रेस पार्टी फिर से इस मसले पर बस्तर में धरना-प्रदर्शन शुरु करने जा रही है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed