फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Final rehearsal for Republic Day preparations done in Jagdalpur

गणतंत्र दिवस: जगदलपुर में तैयारियों का किया गया अंतिम रिहर्सल, सीएम विष्णुदेव साय करेंगे ध्वजारोहण

Wed, 24 Jan 2024 02:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 24 Jan 2024 02:22 PM IST
सार

जगदलपुर में गणतंत्र दिवस की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल किया गया। 26 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लालबाग में ध्वजारोहण करेंगे।
 

विज्ञापन
Final rehearsal for Republic Day preparations done in Jagdalpur
गणतंत्र दिवस की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर के लालबाग में ध्वजारोहण करेंगे। यहां गणतंत्र दिवस की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल बुधवार को किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर आईजी  सुंदरराज पी, कलेक्टर विजय दयाराम के, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह उपस्थित थे। अधिकारियों ने तैयारी के संबंध में कमीबेशी को समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


इस वर्ष परेड की कमान डीएसपी राहुल शर्मा कर रहे हैं, जो 14 टुकड़ी को कमांड करते हुए मार्चपास्ट करेंगे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। विभागों के शासकीय योजनाओं से संबंधित झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुति को अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया।
विज्ञापन


जांजगीर चांपा में किया गया अंतिम रिहर्सल 
जांजगीर चांपा जिले में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन शासकीय हाई स्कूल के खेल मैदान में किया जायेगा। बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल किया गया। जिले के अपर कलेक्टर एसपी वैद्य ने मुख्य अतिथि बनकर ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री के संदेश का प्रतीकात्मक रूप से वाचन किया। उन्होंने पुरस्कार भी वितरित किए। इस दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस समारोह दिवस में मुख्य अतिथि को मंच पर लाने से लेकर परेड और मार्चपास्ट की सलामी से लेकर कार्यक्रम के समाप्ति तक आवश्यक व्यवस्था का जायजा लिया गया। समारोह में परेड करने वाली टुकड़ियों ने हर्ष फायर और देशभक्ति धुन के साथ परेड किया। परेड कमांडरों से परिचय भी प्राप्त किया गया। मौके पर कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।


गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल होंगे। ध्वजारोहण के साथ ही परेड की सलामी लेंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन सहित सहित शहीदों के परिजनों का सम्मान और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed