{"_id":"643cc95bbf38cf171f0d0005","slug":"fierce-fire-in-rice-mill-in-durg-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: राइस मिल में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने पाया काबू, लाखों का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: राइस मिल में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने पाया काबू, लाखों का हुआ नुकसान
Mon, 17 Apr 2023 09:52 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 17 Apr 2023 09:52 AM IST
सार
पुलगांव थाना प्रभारी प्रदीप सोरी ने बताया कि बीती रात सूचना मिली कि चंदखुरी गांव में स्थित राकेश राइस मिल में भीषण आग लग गई। उन्होंने तत्काल अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
राइस मिल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र के चंदखुरी गांव के राइस मिल में बीती रात भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम करीब 15 गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फायर ब्रिगेड को टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पांच से छह घंटे में आग पर काबू पाया। राइस मिलर को लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलगांव थाना प्रभारी प्रदीप सोरी ने बताया कि बीती रात सूचना मिली कि चंदखुरी गांव में स्थित राकेश राइस मिल में भीषण आग लग गई। उन्होंने तत्काल अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग को इसकी सूचना दी। और अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे राइस मिल में भीषण आग लगी थी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के दो फायर ब्रिगेड पहुंच गई। आग काफी भीषण होने के चलते भिलाई स्टील प्लांट से एक फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया।
विज्ञापन