फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Fierce fight between girls two travel companies at Raipur airport

Raipur: एयरपोर्ट में युवतियों के बीच जमकर हुई जूतम-पैजार, दोनों ट्रैवल्स कंपनी के 7 लड़कियों समेत 8 गिरफ्तार

Thu, 28 Sep 2023 12:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 28 Sep 2023 12:39 PM IST
सार

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट का है, जहां पर सवारी बैठाने के नाम पर टैक्सी चालकों के बीच झगड़ा हुआ है। राहुल ट्रैवल्स और डबल्यू टी आई कंपनी की युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई ।मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Fierce fight between girls two travel companies at Raipur airport
दोनों ट्रैवल्स कंपनी के 7 लड़कियां समेत 8 गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर स्थित माना एयरपोर्ट में युवतियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दो ट्रैवल्स कंपनियों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि यूनिफॉर्म पहने एक ट्रैवल्स कंपनी की कर्मचारी एक युवती को मरते-पीटते नजर आ रहे हैं। मामले में दोनों पक्षों के एफआईआर के बाद पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


बीते दिनों रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट का है, जहां पर सवारी बैठाने के नाम पर टैक्सी चालकों के बीच झगड़ा हुआ है। राहुल ट्रैवल्स और डबल्यू टी आई कंपनी की युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई। कंपनी वाले सवारी को अपनी अपनी गाड़ी में बैठाने के लिए विवाद हुआ है। पहले दोनों के बीच बहस चल रहा था। देखते ही देखते युवतियां लात-घुसे में उतर गए। यह झगड़ा करीबन आधा घंटा तक चलता रहा। 
विज्ञापन


बता दें कि पीले रंग के टी-शर्ट पहने राहुल ट्रैवल्स की कर्मचारी हैं। इन्होंने मिलकर दूसरे कंपनी की एक युवती की जमकर पिटाई कर दी है। घेरा बनाकर युवती को पीटते रहे। इस दौरान दूसरे कंपनी को लड़की खुद को बचने में लगी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो कि ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों के एफआईआर के बाद माना थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वीडियो में दिख रहे युवतियों की पहचान कर दोनों ट्रैवल्स कंपनी में से डबल्यूटीआई कंपनी के ऐश्वर्या तारक पूजा साहू सुष्मिता और सुभाष मिश्रा। राहुल ट्रेवल्स में काम करने वाले प्रीति बर्मन अमीषा बर्मन मनीष यादव और अंजू बर्मन के रूप में की गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed