फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   female Naxalite was killed on the Dantewada-Bijapur border

'लाल आतंक' का अंत!: दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर एक महिला नक्सली ढेर, इंसास राइफल बरामद; कल 50 ने किया था सरेंडर

Mon, 31 Mar 2025 11:08 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 31 Mar 2025 11:08 AM IST
सार

दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर इलाके में पुलिस के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है। जिसका शव बरामद किया है।

विज्ञापन
female Naxalite was killed on the Dantewada-Bijapur border
नक्सली मुठभेड़ (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास से पहले आज 31 मार्च को दंतेवाड़ा बीजापुर सीमा पर पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुईहै। इसमें एक महिला नक्सली ढेर हुई है । दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय ने मामले की पुष्टी की है।

विज्ञापन


 महिला नक्सली के शव के साथ इंसास राइफल भी बरामद किया गया है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दंतेवाड़ा दौरे से पहले नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक,  जिला दंतेवाड़ा और बीजापुर के सरहदी क्षेत्रान्तर्गत माओवादी विरोधी अभियान पर सुरक्षा बल की टीम निकली थी। अभियान के दौरान आज सुबह नौ बजे से माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार फायरिंग जारी है। मुठभेड़ स्थल से अब तक एक इंसास राइफल हथियार सहित एक महिला नक्सली का शव, गोला बारूद के साथ अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद हुई हैं। फिलहाल, घटना स्थल पर सर्चिंग जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में 50 नक्सलियों का आत्मसमर्पण 
बीजापुर जिले में रविवार को 50 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। जिनमें से 14 पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम था। एक अधिकारी ने बताया था कि उन्होंने राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने हथियार डाले। 

कुल 68 लाख रुपये का इनाम
उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 50 लोगों में से छह पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था, जिनमें से तीन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। पांच पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), सीआरपीएफ और इसकी विशिष्ट इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) ने उनके आत्मसमर्पण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पीएम मोदी के दौरे के कुछ घंटे पहले आत्मसमर्पण
एसपी ने जानकारी देते हुए कहा था कि आंदोलन छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने वाले नक्सलियों के लिए सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा। यह आत्मसमर्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दौरे से कुछ घंटे पहले हुआ। वह 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखन वाले हैं। संयोग से सुरक्षा बलों ने बीते शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के सुकमा और बीजापुर जिलों में दोहरे मुठभेड़ों में 11 महिलाओं सहित 18 नक्सलियों को मार गिराया था, जो 31 मार्च, 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के मिशन में एक बड़ी सफलता है।


2024 में 792 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 134 नक्सलियों को मार गिराया गया है। उनमें से 118 बस्तर संभाग में समाप्त हुए। पुलिस के अनुसार, 2024 में सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में कुल 792 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था।

ये भी पढ़ें: CG: पीएम मोदी के दौरे से कुछ घंटे पहले बीजापुर में 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 68 लाख का घोषित था इनाम


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed