फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Father beats daughter to death in Raigarh

कातिल पिता: मना किया फिर भी फोन पर बात करती रही बेटी, पीट-पीटकर कर दी हत्या; खुद ही दी जानकारी

Fri, 16 Feb 2024 04:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Fri, 16 Feb 2024 04:18 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह फोन पर किसी से बात कर रही थी। पिता बार-बार उसे मना कर रहा था, लेकिन वह फिर भी नहीं मान रही थी। हालांकि आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Father beats daughter to death in Raigarh
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media

विस्तार

तमनार थाना क्षेत्र के धौराभाठा गांव में गुरुवार की रात एक पिता ने खाट के पाये से हमला कर बेटी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी, जिसकी जानकारी पिता को हो गई। इसके बाद पिता ने गुस्से में उसकी हत्या कर दी।  पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, तमनार थाना क्षेत्र के धौराभांठा निवासी श्याम कुमार राठिया बाहर रहते हुए  ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। श्याम कुमार पिछले 15 दिनों से धौराभांठा में आकर रह रहा था। इस बीच गुरूवार की रात करीब आठ बजे श्याम कुमार राठिया की 21 साल की बेटी बाहरतीन राठिया मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इस दौरान उसके पिता ने उसे दो से तीन बार फोन पर बात करने से मना किया। इसके बावजूद वह अपने पिता की बात को अनुसना करते हुए बात कर रही थी। गुस्से में आकर श्याम कुमार राठिया ने घर में पड़े हुए खाट के पाये से बेटी के सिर पर ताबड़तोड हमला करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने इस घटना की जानकारी सबसे पहले अपने पड़ोस में रहने वाली महिला को फोन करके दी। इसके बाद उस महिला ने इस पूरी वारदात की जानकारी श्याम कुमार राठिया के छोटे भाई को दी। छोटा भाई सूरतलाल राठिया जब अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि बाहरतीन की लाश खून से सनी हुई अवस्था में लकड़ी के सोफे पर पडी हुई थी। वहीं, शव के पास में ही उसके पिता श्याम कुमार राठिया मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका युवती के चाचा ने इस पूरी वारदात की जानकारी तमनार थाने में दी। इसके बाद मौके पर पहुंची तमनार थाना पुलिस ने आरोपी पिता श्याम कुमार राठिया को धारा 302 के तहत गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed