{"_id":"675adab13ae385f4d802b316","slug":"farmers-angry-over-paddy-purchase-blocked-roads-in-raigarh-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: धान खरीदी बंद होने से किसानों में आक्रोश, छह से अधिक गांव के ग्रामीणों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: धान खरीदी बंद होने से किसानों में आक्रोश, छह से अधिक गांव के ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Thu, 12 Dec 2024 06:14 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 12 Dec 2024 06:14 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से धान खरीदी बंद हो जाने से नाराज छह से अधिक गांव के ग्रामीण किसानों ने घरघोड़ा- खरसिया मुख्य मार्ग में चक्काजाम किया।
विज्ञापन
किसानों ने किया चक्काजाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरघोड़ा थाना क्षेत्र के किसानों ने गुरुवार सुबह एकजुट होकर सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। पिछले छह दिनों से धान खरीदी ठप होने से नाराज बड़े गुमड़ा, छोटे गुमड़ा, नवागढ़, नवापारा, टेंडा, भेंगारी, बिलासखार, कटंगडीह और आसपास के अलावा आसपास के गांव के किसान ने एकजुट होकर आक्रोश जाहिर किया।
विज्ञापन
घरघोड़ा-खरसिया मुख्य मार्ग पर नवापारा मंडी के सामने चक्काजाम की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार की समझाइश व आश्वासन के बाद किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त किया। इसके बाद फड़ में लगे ताले को खोलकर 16 किसानों का काटे गये टोकन के साथ ट्रैक्टर में लोड धान को फड़ के अंदर कराया गया। धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण किसानों ने बताया कि धान समिति प्रबंधक धान खरीदी करे तो सभी का खरीदी करे। जंगल से उनका गांव लगे होने के चलते कुछ धान को हाथी खा जाते हैं और कुछ धान को बरहा (जंगली सुअर) उनसे जो बचा हुआ है, उसे मंडी लाने पर नहीं लिया जा रहा है। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
नावापारा टेंडा सोसाइटी में कई अव्यवस्था चल रही थी। यहां का जो एक कर्मचारी है, वह सस्पेंड भी हो चुका है। यहां की अव्यवस्था के कारण ग्रामीणों ने चक्काजाम किया था। नये अध्यक्ष से बात करके दो लोगों को यहा मनोनित किया गया है। एक फड़ प्रभारी हर्षित गुप्ता एवं बारदाना प्रभारी राजेश गुप्ता की नियुक्ति की गई है। नियुक्ति पत्र उन्हें दे दिया गया है और घरघोड़ा से ऑपरेटर बुलाया गया है।
विज्ञापन
ट्रेलर मालिक कल्याण संघ सदस्यों ने निकाली रैली
ट्रेलर मालिक कल्याण संघ सदस्यों ने अपनी मांगों सीएसपीडीसीएल के साई गोविंद ट्रांसपोर्टर द्वारा कम मूल्य पर परिवहन के विरोध में वृंदावन चैक से बाइक रैली निकालकर शहर के विभिन्न चैक-चैराहों से होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर उनकी समस्या की निदान करने की मांग की है।
मिली जानकारी के मुताबिक बाईक रैली निकालकर कलेक्टर के नाम सौंपे गए ज्ञापन में पत्र में कहा गया है कि रायगढ़ जिला ट्रेलर मालिक कल्याण संघ में 1000 से अधिक वाहन मालिक जुड़े हुए है। कोल परिवहन ही सभी सदस्यों की आजीविका का साधन है। वे अपने हितों की लड़ाई के लिए लंबे समय से संघर्षरत है और अपनी परेशानियों को बीते 21 नवंबर से पूंजीपथरा चैक में अनिश्चित समय के लिए आर्थिक नाकेबंदी की गई थी, लेकिन प्रशासन के आश्वासन और तीन कार्य दिवस के अन्दर त्रिपक्षीय वार्ता कराकर हल निकालने के वादे अनुसार उन्होंने आर्थिक नाकेबंदी समाप्त कर दिया था।
जिला ट्रेलर मालिक कल्याण संघ के सदस्यों ने बताया कि वादा अनुसार प्रशासन ने दो दिवस के अंदर ट्रांसपोर्टर से तमनार में वार्ता का आयोजन किया गया जिसमे ट्रांसपोर्टर द्वारा तीन दिन का पुनः समय मांगा गया, परन्तु आज तलक तक ट्रांसपोर्टर द्वारा कोई सार्थक पहल नहीं की गई। जिससे वे एक बार फिर से आंदोलन का रूख अख्तियार करते हुए बाईक रैली निकालकर ज्ञापन सौंपने पर विवश हैं।
जनमानस को कोई परेशानी न हो
जिला ट्रेलर मालिक कल्याण संघ के अध्यक्ष आशीष यादव ने बताया कि संघ के सदस्य अपनी माँगो को लेकर 05 से 08 दिसंबर की शाम 6 बजे तक पूंजीपथरा चैक में अनिश्चित समय के लिए आर्थिक नाकेबंदी के लिए बैठे थे, परन्तु आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस आर्थिक नाकेबंदी को 08 दिसंबर की शाम 7 बजे से सीएसपीडीसीएल खदान के गेट पर जारी रखा जा रहा है इसमे में केवल सीएसपीडीसीएल द्वारा संचालित होने वाली खदान से परिवहन कार्य को रोका जाएगा। संघ के सदस्यो द्वारा इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि इस नाकेबंदी से किसी आम जनमानस को कोई परेशानी ना हों, और यातायात व्यवस्था प्रभावित ना हो।
कई बार कर चुके हैं शिकायत
जिला ट्रेलर मालिक कल्याण संघ के अध्यक्ष आशीष यादव ने यह भी बताया कि 07 दिन की हड़ताल के बाद भी ट्रांस्पोर्टर के द्वारा कोई पहल अभी तक नहीं की गई है। पहले भी कई बार साई गोविंद ट्रांसपोर्ट की लिखित शिकायत भाड़ा विसंगति, समय पर भुगतान न करने संबन्धित की जा चुकी है और हर बार इनके द्वारा कोई सार्थक जबाब नहीं दिया गया है।
मीटिंग करके हल निकालने की मांग
कलेक्टर के नाम सौंपे गए ज्ञापन पत्र में यूनियन के सदस्यों ने जिलाधीश से अनुरोध किया है कि संबंधित परिवहनकर्ता के साथ आपसी समझौता के लिये उनकी उपस्थिति में एक मीटिंग कराकर उचित हल निकाला जाये। ताकि बीते एक सप्ताह से अधिक समय से चल रहा उनका प्रदर्शन समाप्त हो सके और परिवहन कार्य एक बार फिर से चालू हो सके।