फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Farmer and two oxen died due to high tension line in Abikapur

बिजली विभागी की लापरवाही : हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से किसान व दो बैलों की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Wed, 26 Jul 2023 06:44 PM IST
श्याम जी. बिजली विभाग की लापरवाही : हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से किसान व दो बैलों की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
बिजली विभाग की लापरवाही : हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से किसान व दो बैलों की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Published by: श्याम जी. Updated Wed, 26 Jul 2023 06:44 PM IST
सार

अंबिकापुर जिले में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक किसान की मौत व दो  बैलों की मौत हो गई। ग्रामीणों में बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चक्काजाम कर दिया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मार्ग को खुलवाया।
 

विज्ञापन
Farmer and two oxen died due to high tension line in Abikapur
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनपाट के तराई क्षेत्र में स्थित जजगा गांव में बुधवार सुबह खेत की जुताई करने केदौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। तार की चपेट में आने से एक किसान और दो बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी विद्युत उपकरणों की मरम्मत के नाम पर कमीशनखोरी कर रहे हैं। घटिया उपकरण लगाए जाने से स्पार्किंग के साथ आए दिन तार टूटने की घटनाएं हो रही हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जजगा गांव निवासी मंजू खलखो पुत्र शुकुल खलखो बुधवार सुबह रोपा लगाने के लिए खेत की जुताई कर रहे था। इस दौरान खेत में हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। पानी व कीचड़ से भरे खेत में करंट फैल जाने से किसान मंजू के साथ उसके दो बैलों की भी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की चार बेटियां हैं। मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से परिवार के समक्ष दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


लोगों ने किया चक्काजाम
आनन-फानन में ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली सप्लाई को बंद करवाया गया। बिजली विभाग की लापरवाही से इस घटना व अधिकारियों के नहीं पहुंचने परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मृतक की पत्नी और चार बेटियों को लेकर भाजपा नेता प्रभात खलखो ने ग्रामीणों के साथ मैनपाट-सीतापुर सड़क मार्ग को बंद कर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर सीतापुर तहसीलदार, मैनपाट तहसीलदार, सीतापुर थाना प्रभारी सहित बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों एवं ग्रामीणों से बात कर मार्ग को खुलवाया। परिजनों को तत्काल सहायता राशि के तौर पर 25,000 रुपये दिए गए। सीतापुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हो सकता था बड़ा हादसा
करंट लगने से एक व्यक्ति सहित दो बैलों की जान चली गई, लेकिन इससे भी बड़ा हादसा हो सकता था। वहां रोपा लगाने के लिए तैयार 9 महिलाएं खेत तैयार होने का लेकर इंतजार कर रही थी। महिलाओं के खेत में उतरने से पहले ही यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed