फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Family members and people of the society are angry after finding skeletons of women and children demand for ha

Jashpur: महिला और बच्चों के कंकाल मिलने पर परिजनों और समाज के लोगों में आक्रोश, दोषियों को फांसी देने की मांग

Sat, 16 Nov 2024 07:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 16 Nov 2024 07:35 PM IST
सार

बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में सितंबर में गायब हुई कौशल्या ठाकुर (35 वर्ष) और उनके दो नाबालिग बच्चों के कंकाल मिलने के बाद मायकेवालों ने जशपुर के बंदरचुवां गांव में अस्थियों का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
Family members and people of the society are angry after finding skeletons of women and children demand for ha
समाज के लोगों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में सितंबर में गायब हुई कौशल्या ठाकुर (35 वर्ष) और उनके दो नाबालिग बच्चों के कंकाल मिलने के बाद मायकेवालों ने जशपुर के बंदरचुवां गांव में अस्थियों का अंतिम संस्कार किया। परिजनों ने कुसमी थाना प्रभारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बर्खास्तगी और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।  

विज्ञापन


घटना का विवरण
27 सितंबर को जितिया पर्व के अगले दिन कौशल्या दोनों बच्चों के साथ घर से निकलीं थीं। दो दिन बाद परिजनों ने थाने में सूचना दी, लेकिन पुलिस ने 1 अक्टूबर तक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जांच में देरी से परिजनों में रोष है।
विज्ञापन


नाई समाज की मांग
सर्व नाई समाज के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ठाकुर ने दोषियों को फांसी की मांग और सरकार द्वारा मृतिका की इकलौती बेटी के भविष्य की चिंता करने की बात कही। प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। इस हत्याकांड में उजड़े परिवार का मुखिया सूरजदेव ठाकुर ने तीनों मृतकों की अस्थियों का ईब नदी के किनारे समाज के लोगों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार कर दिया। अब उस परिवार में पिता और एक बच्ची  जो ननिहाल में पढ़ाई करने के कारण जीवित बची,दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, लेकिन विस्तृत खुलासा अभी बाकी है। परिजन और समाज दोषियों को फाँसी की सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed