फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   every week 850 devotees will go Chhattisgarh to Ayodhya : MoU between state government and IRCTC

छत्तीसगढ़ से हर हफ्ते अयोध्या जाएंगे 850 श्रद्धालु: राज्य शासन और IRCTC के बीच MoU;5 मार्च से स्पेशल ट्रेन शुरू

Sat, 24 Feb 2024 03:43 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 24 Feb 2024 03:43 PM IST
सार

श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के लोग अब हर सप्ताह अयोध्या जा सकेंगे। रामलला दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक हर सप्ताह स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

विज्ञापन
every week 850 devotees will go Chhattisgarh to Ayodhya : MoU between state government and IRCTC
राज्य शासन और आईआरसीटीसी के बीच एमओयू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के लोग अब हर सप्ताह अयोध्या जा सकेंगे। रामलला दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक हर सप्ताह स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 12 कोच वाली इस ट्रेन में एक बार में लगभग 850 श्रद्धालु अयोध्या जा सकेंगे। इस विशेष ट्रेन का संचालन 5 मार्च से शुरू हो रहा है। पर्यटन और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और आईआरसीटीसी के बीच विशेष ट्रेन चलाने और आवश्यक व्यवस्था के लिए एमओयू हुआ। इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव मौजूद थे।

विज्ञापन


मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा, जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि एमओयू हस्ताक्षर होने के बाद 5 मार्च से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा। यह एमओयू 3 साल के लिए हस्ताक्षर किया गया है, जिसे 2 साल बढ़ाया भी जा सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी जिला कलेक्टर हितग्राहियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त कर उनकी जांच करेंगे और जिलेवार निर्धारित कोटे के अनुसार यात्रियों की सूची तैयार करेंगे। सूची आईआरसीटीसी और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नोडल एजेंसी को भेजी जाएगी। प्रत्येक जिले से 40 यात्रियों पर एक अनुरक्षक भी भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में अयोध्या के साथ-साथ इस ट्रेन के माध्यम से काशी में भगवान विश्वनाथ के दर्शन और प्रयागराज में तीर्थ स्थान की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक जितेन्द्र शुक्ला और आईआरसीटीसी के उप महा प्रबंधक सुभाष चन्द्र ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया। कार्यक्रम में विधायक सुशांत शुक्ला, गोमती साय, डोमेनलाल कोर्सेवाडा, पूर्व विधायक डॉ. कृष्ण कुमार बांधी के साथ ही छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के उप महाप्रबंधक श्रीरंग पाठक, आईआरसीटीसी के एजीएम कौशिक बनर्जी, चीफ सुपरवाइजर भानु प्रकाश, एग्जीक्यूटिव राजीव कुमार भी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed