{"_id":"a403eb08-a2a6-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"entertainment-tax-removed-from-ipl-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ता हुआ आईपीएल टिकट, हटा मनोरंजन टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ता हुआ आईपीएल टिकट, हटा मनोरंजन टैक्स
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 11 Apr 2013 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में आईपीएल को लोकप्रिय बनाने के लिए यहां होने वाले दो मैचों के टिकट सस्ते कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने रायपुर में आईपील-6 के होने वाले दो क्रिकेट मैचों की टिकटों को मनोरंजन टैक्स फ्री कर दिया है।
सरकार द्वारा इस पहल के साथ राज्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आयोजन के लिए आधारभूत ढांचे को और मजबूत करने की तैयारी की जा रही है।
मालूम हो कि नया रायपुर में विलेज प्रसादा स्थित 60 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में दिल्ली डेयरडेविल्स और पुणे वॉरियर्स के बीच 28 अप्रैल को मैच आयोजित होगा।
इसके बाद एक मई को दिल्ली और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मैच होगा।