फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Encounter between police and naxalites in Bijapur

Bijapur: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, रि- इन्फोर्समेंट टीम ने विस्फोटक के साथ पकड़े पांच नक्सली

Wed, 19 Apr 2023 10:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 19 Apr 2023 10:06 PM IST
सार

बीजापुर में मंगलवार को नैमेड थाना क्षेत्र के कचिलवारी में हुए मुठभेड़ के बाद रि- इन्फोर्समेंट पार्टी ने विस्फोटक के साथ पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया हैं। 

विज्ञापन
Encounter between police and naxalites in Bijapur
मुठभेड़ के बाद पांच नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में मंगलवार को नैमेड थाना क्षेत्र के कचिलवारी में हुए मुठभेड़ के बाद रि- इन्फोर्समेंट पार्टी ने विस्फोटक के साथ पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को नैमेड थाना क्षेत्र के कचिलवारी में पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद डीआरजी की रि इन्फोर्समेंट टीम ने कैका नाला के पास से पांच संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा। 

विज्ञापन


पकड़े गए संदिग्धों ने पूछताछ में अपना नाम कमलू तेलम( डीएकेएमएस अध्यक्ष) पिता नोपे तेलम उम्र 26 निवासी तेलमपारा कचिलवारी, पायकु तेलम ( डीएकेएमएस अध्यक्ष) पिता नोपे तेलम उम्र 25 निवासी कचिलवारी, बुधरु पुनेम ( जीपीसी सदस्य) पिता कोवा पुनेम उम्र 24 निवासी सरपंच पारा गुण्डापुर, संतोष पुनेम( मिलिशिया प्लाटून सदस्य) पिता लछु पुनेम उम्र 25 निवासी नयापारा गुण्डापुर व रामलाल तेलम ( सीएनएम सदस्य) पिता बुरता तेलम उम्र 28 निवासी गायतापरा गुण्डापुर थाना नैमेड शामिल हैं। 

विज्ञापन


इनके कब्जे से पांच किलो का  एक टिफिन बम, छह मीटर कोडेक्स वायर, चार फ्यूज वायर, 50 मीटर बिजली तार, बैटरी, लोहे का रॉड, पिट्ठू बैग और अन्य सामान बरामद किया गया हैं। इनमें से संतोष पुनेम सोमवार को बड़े तुंगाली में हुए आईईडी ब्लास्ट की घटना में शामिल था। पकड़े गए सभी नक्सलियों के विरुद्ध जांगला व नैमेड थाना में अलग अलग कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर दंतेवाड़ा न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed