फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   electoral equation of Congress and BJP may change after Janata Congress declares its candidate CG Election

CG Election: जनता कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी, मुंगेली और लोरमी विधानसभा में बदल सकते हैं चुनावी समीकरण

Thu, 26 Oct 2023 04:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: श्याम जी. Updated Thu, 26 Oct 2023 04:05 PM IST
सार

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस और बीजेपी का चुनावी समीकरण बदल सकता है। मुंगेली जिले में जनता कांग्रेस और जोगी परिवार का जबरदस्त प्रभाव है, जिसे पिछले विधानसभा चुनाव में स्पष्ट रूप से देखा गया है।

विज्ञापन
electoral equation of Congress and BJP may change after Janata Congress declares its candidate CG Election
सागर सिंह और डॉ. सरिता भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेली और लोरमी विधानसभा में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस और बीजेपी का चुनावी समीकरण बदल सकता है। कुछ दिन पहले मुंगेली जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस ने कांग्रेस छोड़कर जनता कांग्रेस का दामन जोगी परिवार की उपस्थिति में थामा था। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सागर सिंह लोरमी विधानसभा से कांग्रेस से सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन अंतिम समय में उन्हें टिकट नहीं दिया गया और कांग्रेस आलाकमान ने थानेश्वर साहू को लोरमी विधानसभा का कांग्रेस प्रत्याशी बनाया। 

विज्ञापन


इसके बाद जिलाध्यक्ष सागर सिंह के समर्थकों में मायूसी और नाराजगी देखी गई, जिसके बाद बैठक, सम्मेलन के माध्यम से समर्थकों और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के बाद सागर सिंह ने कांग्रेस छोड़ जनता कांग्रेस का दामन थामा और जोगी परिवार व जनता कांग्रेस ने सागर सिंह पर विश्वास जताते हुए लोरमी विधानसभा से उन्हें प्रत्याशी घोषित किया है। पिछले विधानसभा चुनाव में विधायक धर्मजीत सिंह भी लोरमी से जनता कांग्रेस से ही विधायक निर्वाचित हुये थे। ठीक इसी प्रकार मुंगेली में भी प्रसिद्ध समाजसेवी और महिला नेता डॉ. सरिता भारद्वाज को जनता कांग्रेस से प्रत्याशी घोषित किया गया है। 
विज्ञापन


डॉ. सरिता भारद्वाज ने भी मुंगेली विधानसभा से कांग्रेस से टिकट मांगा था, लेकिन टिकट न मिलने पर उन्होंने भी अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से राय ली। आखिरकार जोगी परिवार ने डॉ. सरिता भारद्वाज को मुंगेली विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। मुंगेली में डॉ. सरिता भारद्वाज और लोरमी में सागर सिंह को जनता कांग्रेस का उम्मीदवार बनाये जाने पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और खुशी है और वे जीतने का दावा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंगेली जिले में जनता कांग्रेस और जोगी परिवार का जबरदस्त प्रभाव है, जिसे पिछले विधानसभा चुनाव में स्पष्ट रूप से देखा गया है। इसमें मुंगेली विधानसभा में जनता कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्रभान बारमते को 32,257 वोट मिले थे। माना जाता है कि जनता कांग्रेस द्वारा पाए गए इतने वोट की वजह से ही कांग्रेस की हार हुई। वहीं, लोरमी विधानसभा में जनता कांग्रेस के उम्मीदवार धर्मजीत सिंह ने जीत हासिल की थी। इस प्रकार मुंगेली जिले के इन दो प्रमुख विधानसभा में जोगी परिवार और जनता कांग्रेस की अच्छी खासी पकड़ है, जिसका लाभ भी सागर सिंह और डॉ. सरिता भारद्वाज को मिलेगा। 


साथ ही इन दोनों प्रत्याशियों की व्यक्तिगत छवि भी जनता की नजर में बहुत ही अच्छी और लोकप्रिय है। ऐसे में अब भाजपा से ज्यादा कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं, क्योंकि जानकारों के अनुसार जनता कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. सरिता भारद्वाज और सागर सिंह को अधिकांश वोट कांग्रेस के ही मिलेंगे और बाकी उनके व्यक्तित्व के आधार पर वोट मिलेंगे। समाजसेविका के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली डॉ. सरिता भारद्वाज ने भी सैकड़ों लोगों को कांग्रेस प्रवेश कराया था, साथ ही वह मुंगेली विधानसभा के लोगों की समस्याओं को लगातार उठाते रहीं है, जिसके चलते वे जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे में भाजपा से ज्यादा कांग्रेस को नुकसान होने का अनुमान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed