फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Election Management Committee and Core Committee meeting held in Rajnandgaon

Lok Sabha Elections: राजनांदगांव में हुई चुनाव प्रबंधन समिति व कोर कमेटी की बैठक, चुनावी रणनीति पर चर्चा

Wed, 20 Mar 2024 09:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Wed, 20 Mar 2024 09:49 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ सह प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा राजनांदगांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति व कोर कमेटी की बैठक की। 

विज्ञापन
Election Management Committee and Core Committee meeting held in Rajnandgaon
लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति व कोर कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं, राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेताओं का दौरा भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को छत्तीसगढ़ सह प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा राजनांदगांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति व कोर कमेटी की बैठक की। शहर के महाजन बाड़ी में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी आगामी कार्यक्रमों की योजना, रचना और चुनाव की पूरी व्यूह रचना की बैठक में बनी। उन्होंने कहा कि अभी कोरबा लोकसभा की बैठक हुई है और राजनांदगांव लोकसभा की बैठक होगी। भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से चुनाव की तैयारी में है। आज की बैठक में विधानसभा के सम्मेलन प्रत्याशियों के प्रवास से लेकर चुनाव की आगामी गतिविधियों की चर्चा व बातचीत की गई। 
विज्ञापन


भूपेश बघेल के भाजपा नेताओं के होटल में बैठकर पैसा लेने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने पांच साल तक छत्तीसगढ़ को लूटा। उनके अनेक अधिकारी उनके साथी और उन पर स्वयं पर एफआईआर दर्ज हुई है। वह दूसरों पर आरोप लगाना बंद करें। भ्रष्टाचार कांग्रेस का काम है, भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना कर काम करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed