फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   elderly exposed development works in Deputy Chief Minister TS Singhdev Jan Chaupal

Jan Chaupal : टीएस सिंहदेव की चौपाल में लोटा लेकर पहुंचा बुजुर्ग, विकास कार्यों को लेकर सुनाई खरी-खोटी

Wed, 26 Jul 2023 02:47 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 26 Jul 2023 02:47 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अपने सरगुजा प्रवास के दौरान जनचौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान लोटा लेकर पहुंचे एक बुजुर्ग ने उन्हें खरी-खोटी सुना दीं। बुजुर्ग ने सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की पोल खोलकर रख दी। 

विज्ञापन
elderly exposed  development works in Deputy Chief Minister TS Singhdev Jan Chaupal
जनचौपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने सरगुजा प्रवास के दौरान नगर के कई स्थानों पर जनचौपाल लगाई। हालांकि उपमुख्यमंत्री की यह चुनावी कवायद थी, लेकिन बाबूपारा में देर शाम सिंहदेव की जनचौपाल में लोटा लेकर पहुंचे बुजुर्ग ने प्रशासनिक उदासीनता के साथ नगर में पेयजल एवं सफाई की व्यवस्था को लेकर सिंहदेव को खरी-खरी सुना दी। जनचौपाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


सरगुजा के प्रवास पर आए उपमुख्यमंत्री सिंहदेव अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 32 में जनचौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे, लेकिन उपमुख्यमंत्री ने यह सोचा भी नहीं होगा कि उन्हें जन चौपाल में एक बुजुर्ग दीपन चक्रवर्ती की खरी-खोटी सुननी पड़ेगी। जनचौपाल में बुजुर्ग व्यक्ति हाथ में लोटा लिए पहुंचे। उन्होंने सरकारी तंत्र के ध्वस्त होने का जिक्र करते हुए सवालों की झड़ी लगा दी। साथ ही नगर निगम के द्वारा वार्डों में किए जा रहे कार्यों की पोल खोल कर रख दी। नगर में खराब सड़कों को लेकर दीपन चक्रवर्ती ने कहा कि जहां मंत्री जाते हैं, वहां की सड़क सुधर जाती है और सफेद लाइन लगा दी जाती है। पूरे शहर की सड़कों का पैचवर्क करें। नगर में पेयजल एवं सफाई को लेकर दीपन चक्रवर्ती ने सिंहदेव को जनचौपाल में आइना दिखाया। 
विज्ञापन


दरअसल, अंबिकापुर नगर निगम में करीब 9 वर्षों से कांग्रेस सत्तासीन है। उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश नहीं होने के कारण नगर निगम क्षेत्र में लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ रहा है। नगर निगम के पास पेयजल सप्लाई के लिए बांकी डेम में बमुश्किल छह दिनों का पानी बचा है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पानी पहुंचाने के लिए डेम में स्लूस गेट तक के हिस्से में जमें गाद को साफ भी किया जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र में पेयजल सप्लाई के लिए केंद्र से मिले 106 करोड़ रुपये में 102 करोड़ खर्च हो गए हैं और लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। इसे लेकर उप मुख्यमंत्री के समक्ष लोगों की शिकायतों का अंबार जन चौपाल में लगा रहा। मुख्यमंत्री जल्द ही व्यवस्था सुधारने का आश्वासन देते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed