फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   E-pass mandatory for people coming to Chhattisgarh from other states in view of Coronavirus

दूसरे राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वाले लोगों के लिए ई-पास अनिवार्य, बिना इजाजत नहीं मिलेगा प्रवेश

Sun, 10 May 2020 10:34 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: आसिम खान Updated Sun, 10 May 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
E-pass mandatory for people coming to Chhattisgarh from other states in view of Coronavirus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दूसरे राज्यों से छत्तीसगढ़ लौटने वालों के लिए राज्य सरकार ने ई-पास अनिवार्य कर दिया है। जो लोग बिना ई-पास के आ रहे हैं उन्हें सीमा पर ही रोका जा रहा है। हर दिन लगभग दो-ढाई हजार लोग महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा, झारखंड से छत्तीसगढ़ की सीमा पर पहुंच रहे हैं और प्रवेश की अनुमति नहीं मिलने पर परेशान हो रहे हैं। 

विज्ञापन


इन लोगों ने यात्रा शुरू करने से पहले अपने जिला कलेक्टर से अनुमति ली थी लेकिन राज्य में उनको यह कहकर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है कि उनके पास राज्य सरकार द्वारा जारी ई-पास नहीं है। उनको छत्तीसगढ़ के जिस जिले में जाना है वहां के कलेक्टर से भी ई-पास लेना होगा। 
विज्ञापन


राज्य के अफसरों का कहना है कि छत्तीसगढ़ आने के लिए राज्य सरकार से अनुमति लेना जरूरी है। वहीं, राज्य की सीमा पर फंसे लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले छत्तीसगढ़ के ई-पास के लिए आवेदन किया था लेकिन उनका अनुरोध रद्द कर दिया गया और इस संबंध में कोई जानकारी भी नहीं दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि इसके बाद उन्होंने स्थानीय जिला कलेक्टर के पास आवेदन किया। अनुमति मिलने के बाद वे छत्तीसगढ़ के लिए निकल पड़े लेकिन अपने ही राज्य की सीमा पर रोक दिए गए। हालांकि, सूत्रों के अनुसार पड़ोसी राज्यों में संक्रमण की स्थिति देखते हुए राज्य सरकार ने कलेक्टरों को किसी भी हाल में दूसरे राज्यों से आने वालों को छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश नहीं करने का अघोषित आदेश दे रखा है। 


अपर मुख्य सचिव सीएम सुब्रत साहू का कहना है कि दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों को अपने गंतव्य जिले के कलेक्टर से भी यात्रा की अनुमति लेनी होगी। दूसरे राज्य के जिला कलेक्टर की अनुमति से कोई भी केवल राज्य की सीमा तक आ सकता है। अंदर आने के लिए राज्य की इजाजत जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed