फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   During National Road Safety Month, police advice drivers to wear helmets, give roses and garlands in Sarangarh

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: सारंगढ़ के सड़क पर उतरे यमराज!, हेलमेट,गुलाब और माला पहनाकर वाहन चालकों को दी समझाइश

Wed, 29 Jan 2025 07:55 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 29 Jan 2025 07:55 PM IST
सार

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने यमराज के वेशभूषा में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा जागरूकता मंत्र दिया।

विज्ञापन
During National Road Safety Month, police advice drivers to wear helmets, give roses and garlands in Sarangarh
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने यमराज के वेशभूषा में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा जागरूकता मंत्र दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा की ओर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत यातायात नियमों के संबंध में जानकारी और जागरूकता अभियान चलाने सभी थाना और चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। कोतवाली सारंगढ पुलिस की ओर से आज 29 जनवरी को सारंगढ शहर में वाहन चालकों को यमराज के वेशभूषा में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को समझाइश दिया कि बिना हेलमेट, सीट बेल्ट आदि सुरक्षा उपकरण के इस्तेमाल के बिना वाहन ना चलाये। ट्रिपल राइड ना करने, बाइक, कार आदि वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट जैसे अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करना अत्यंत ही आवश्यक की समझाइश दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चालकों को हेलमेट वितरण कर और कार चालकों को सीटबेट लगाने के लिए समझाइश के साथ गुलाब का फूल और माला देकर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही उन्हें भविष्य में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed