फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Two people have been arrested in connection with the death of a person in a minor dispute

Murder In Durg: दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, चाकू मारकर एक की हत्या, पुलिस ने बाप-बेटे को दबोचा

Sat, 12 Aug 2023 04:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 12 Aug 2023 04:14 PM IST
सार

मामूली विवाद में एक शख्स की मौत के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
Two people have been arrested in connection with the death of a person in a minor dispute
पिता गणेश चेलक और पुत्र गौतम गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इस विवाद में एक युवक की हत्या हो गई है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। कुम्हारी थाना क्षेत्र के रामपुर चोरहा गांव में दो पक्षों में वाद-विवाद के बाद एक पक्ष ने चाकू से एक युवक पर कई बार वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचानाम की कार्रवाई कर आरोपियों की जांच में जुट गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले पिता पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने पिता गणेश चेलक, पुत्र गौतम और भीखम चेलक ने मिलकर कमल खुटे की हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने गणेश और गौतम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की घटना को स्वीकार किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि भीखम घर के बाहर में गाली गलौज कर रहा था। इस बात को लेकर मृतक और आरोपी भीखम में वाद-विवाद हुआ। विवाद की जानाकारी मिलते ही उसके पिता गणेश और भाई गौतम भी वहां पहुंचे। जहां दोनों ने मृतक का हाथ पकड़े और मुख्य आरोपी भीखम अपने पास रखे चाकू से कई बार मृतक पर वार कर रहा था। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुम्हारी थाना प्रभारी केशव कोशले ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई कर आरोपी गणेश और गौतम की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। वहीं फरार मुख्य आरोपी भीखम की पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed