फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg: Six Held Over Online Sharing of Child Exploitation Material; Two Minors Among Those Detained

दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन साझा करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग

Tue, 03 Nov 2026 11:22 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 03 Nov 2026 11:22 AM IST
सार

बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अपलोड करने तथा साझा करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने पांच थाना क्षेत्रों में छह मामले दर्ज कर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की है।

विज्ञापन
Durg: Six Held Over Online Sharing of Child Exploitation Material; Two Minors Among Those Detained
जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया और इंटरनेट पर बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन अपलोड तथा साझा करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कुल छह आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की साइबर टिपलाइन से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


तकनीकी विश्लेषण से हुई आरोपियों की पहचान
एएसपी शहर शोभराज अग्रवाल ने बताया कि साइबर सेल दुर्ग को साइबर टिपलाइन के जरिये जानकारी प्राप्त हुई थी। सूचना में बताया गया था कि जिले के विभिन्न इलाकों में कुछ लोग इंटरनेट और सोशल मीडिया के जरिये बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री का आदान-प्रदान कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल और संबंधित थानों की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। 
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध आईपी एड्रेस, मोबाइल नंबरों और सोशल मीडिया खातों का तकनीकी विश्लेषण किया। डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने पुरानी भिलाई, छावनी, जामुल, नेवई और बोरी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सूरजपुर: मंत्री लक्ष्मी के प्रयासों से एक करोड़ से ज्यादा के निर्माण कार्यों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति


पांच थाना क्षेत्रों में दर्ज हुए छह मामले
पुलिस ने पुरानी भिलाई, छावनी, जामुल, नेवई और बोरी थानों में मामले दर्ज किए हैं। कुल मिलाकर पांच थाना क्षेत्रों में छह मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने इन सभी मामलों में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67(बी) के तहत कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपियों में पोषण लाल देवांगन, दिनेश प्रजापति, उमेश कुमार साहू, मुकेश विश्वकर्मा और प्रकाश दास शामिल हैं। इनके साथ पुलिस ने दो नाबालिगों को भी पकड़ा है।

ऑनलाइन अश्लील सामग्री साझा करने पर चेतावनी
एएसपी शहर शोभराज अग्रवाल ने कहा कि बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री को ऑनलाइन साझा करना, अपलोड करना या उसका आदान-प्रदान करना गंभीर अपराध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में साइबर टिपलाइन से मिलने वाली सूचनाओं पर तकनीकी जांच कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को हिदायत दी है कि वे इंटरनेट पर ऐसी आपत्तिजनक सामग्री को किसी के साथ भी साझा न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed