Bhilai: रायपुर के जंगल सफारी से बाघिन जया को भेजा गया मैत्री बाग, शेरनी रक्षा को जंगल सफारी किया गया शिफ्ट
वहीं मैत्री बाग से रक्षा नाम की शेरनी को जंगल सफारी भेज गया। मैत्री बाग दुर्लभ वन्य जीवों में इन ब्रीडिंग को रोकने के साथ बायो डायवर्सिटी को बनाए रखने के लिए इन जानवरों की अदला-बदली की गई है।
विस्तार
भारत और रूस की मित्रता के प्रतीक मैत्री बाग में वन्यजीव का एक बार फिर से एक्सचेंज किया गया है। रायपुर के जंगल सफारी से बाघिन जया को मैत्री बाग जू लाया गया है और जू से बाघिन रक्षा को जंगल सफारी भेजा गया है। वहीं मैत्री बाग से रक्षा नाम की शेरनी को जंगल सफारी भेज गया। मैत्री बाग दुर्लभ वन्य जीवों में इन ब्रीडिंग को रोकने के साथ बायो डायवर्सिटी को बनाए रखने के लिए इन जानवरों की अदला-बदली की गई है।
आपको बता दें की कुछ दिन पूर्व रायपुर जंगल सफारी से चार बार्किंग डियर और चार स्याही मैत्री बाघ लाए गए थे। इन जानवरों के बदले मैत्री बाग से दो सियारों को भेजा गया था। रायपुर जंगल सफारी से जया बाघिन को मैत्री बाग लाया गया।
भिलाई इस्पात संयंत्र के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पवन कुमार ने बताया कि जंगल सफारी से आने वाले वन्य प्राणी से मैत्री बाग के प्रति सैलानियों का आकर्षण बना रहेगा साथ ही मैत्री बाग से एक्सचेंज में सफेद टाइगर भेजा गया है।