{"_id":"64b60c2ec5a5323028011b63","slug":"police-arrested-the-director-who-cheated-people-of-crores-by-becoming-a-chit-fund-company-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilai: चिटफंड कंपनी बना लोगों को लगाया करोड़ों का चूना, पुलिस ने डायरेक्टर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilai: चिटफंड कंपनी बना लोगों को लगाया करोड़ों का चूना, पुलिस ने डायरेक्टर को किया गिरफ्तार
Tue, 18 Jul 2023 09:21 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 18 Jul 2023 09:21 AM IST
सार
ज्यादा ब्याज का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को सुपेला पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ज्यादा ब्याज का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को सुपेला पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और रायपुर बैठकर चिडफंड का ऑफिस खोलकर संचलित कर रहा था।
विज्ञापन
दुर्ग शहर एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि पूर्व में भी कंपनी के खिलाफ चिडफंड के कई मामले दर्ज हैं। अर्थतत्व क्रेडिट सोसायटी के डायरेक्टर अश्वनी पाण्डेय उर्फ सोनू (48), जो महादेव घाट शासकीय बांस डीपो के पास शीतला पारा डीडी नगर रायपुर का रहने वाला है। उसने आम लोगों को लुभावने ऑफर देकर जमा रकम का अल्प अवधि में ज्यादा ब्याज दिलाने का भरोसा दिलाकर रकम जमा कराई थी। समय सीमा होने पर ग्राहकों द्वारा अपनी रकम लेने कंपनी में गए तो कंपनी के डायरेक्टर पैसे लेकर फरार हो गया था। जिसके बाद पीड़ित समृद्धि जैन ने जनवरी 2022 को सुपेला थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस को बताई कि अर्थतत्व क्रेडिट सोसायटी के डायरेक्टर अश्वनी पांडेय ने 10 लाख लेकर उसे डबल करने का लालच दिया। समय सीमा पूरी होने के बाद वह कंपनी के ऑफिस गए। लेकिन कंपनी बंद थी, डायरेक्टर पैसे लेकर फरार हो गया था। जिसके बाद प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर अश्वनी पाण्डेय उर्फ सोनू रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी होते ही अपना निवास छोड़कर फरार हो गया था। चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टरों के गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान आरोपी के रायपुर में रहने की मुखबीर से जानकारी मिलते ही सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर रायपुर रवाना किया। आरोपी को घेराबंदी कर महादेव घाट रायपुर से पकड़ा गया। आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी थाना सुपेला, नेवई व अन्य थानो में चिटफंड का प्रकरण दर्ज है।
विज्ञापन