फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Police arrested 10 gamblers in Durg

जुआरी निकले BJP नेता: दुर्ग में प्रवेश शर्मा और नागेश साहू समेत 10 गिरफ्तार, जंगल में सजी थी जुए की महफिल

Fri, 15 Mar 2024 09:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 15 Mar 2024 09:24 AM IST
सार

दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर जुए और सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगाता जारी है। पुलिस ने जुआ खेलने वाले जिन 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें भाजपा नेता भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Police arrested 10 gamblers in Durg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को पकड़ा है। इन आरोपियों में भाजपा नेता भी शामिल हैं। जिन्हें पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास नगदी रकम और मोबाइल फोन समेत ताश पत्ती बरामद की है।

विज्ञापन


दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर जुए और सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगाता जारी है। इसी कड़ी में प्रशिक्षु डीएसपी अजय ठाकुर और नंदिनी थाना प्रभारी राजेश साहू के नेतृत्व में जुए के दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई। जिसमें मुरमुंदा चेटुवा रोड के तालाब के पास जुआ खिलाते पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरी कार्रवाई में मुरमुंदा के नहर किनारे जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान मिथलेश साहू, आशुतोष तिवारी, राजकुमार ठाकुर, प्रवेश शर्मा, नागेश साहू, दीपक गायकवाड़, भुनेश्वर जोशी, महेन्द्र जोशी, रोशन टंडन और खिलेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से 19 हजार नगद, मोबाइल समेत ताश पत्ती बरामद की है। सभी के खिलाफ जुआ के एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुआरियों में भाजपा के नेता भी शामिल
पुलिस ने जुआ खेलने वाले जिन 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें भाजपा नेता भी शामिल हैं। जिसमें अहिवारा मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रवेश शर्मा और भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री नागेश साहू को जुआ खिलाने के लिए पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। नंदिनी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ताश पत्ती के माध्यम से पैसे का हार जीत खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर एक टीम बनाकर दो स्थानों पर कार्रवाई को गई है। 


एक दिन पहले पुलिस ने जुए के बड़े फड़ पर की थी कार्रवाई
साइबर यूनिट और अम्लेश्वर पुलिस ने संयुक्त रूप से जमराव गांव के खारुन नदी के किनारे गौठान में जुआ खिलाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 जुआरियो को गिरफ्तार किया और पुलिस ने जुआरियों के पास से 85 हजार नगद और 11 मोबाइल बरामद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed