फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Om Prakash murder accused arrested in Bhilai

सुपारी किलिंग: जिस स्कूटी से आया था ओम प्रकाश, उसी से उसके शव को बांधकर खदान में फेंका, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Jun 2023 11:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 03 Jun 2023 11:05 PM IST
सार

आरोपियों ने मृतक का अपहरण कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Om Prakash murder accused arrested in Bhilai
पैसों के लेन- देन में ओम प्रकाश की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में सुपारी किलिंग का मामला सामने आया है। हथखोज हैवी इंडस्ट्रियल एरिया में मुरूम खदान में पुलिस ने शव बरामद किया है आरोपियों ने मृतक का अपहरण कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


दुर्ग के ग्रामीण एसपी अनंत साहू ने इस पूरे मामले में बताया है कि मृतक ओम प्रकाश साहू और आशीष तिवारी के बीच रुपयों के लेन देन का विवाद था। 31 मई की शाम आशीष ने ओम प्रकाश साहू को फोन करके अपने घर बुलाया। इसके बाद पैसों को लेकर दोनो के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया की आशीष और उसके अन्य दोस्तों ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की। और गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

 


लाश को ठिकाने लगाने के लिए सभी आरोपियों ने जिस स्कूटी से ओम प्रकाश आया था उसी से उसके शव को बांधकर हथखोज के मुरूम खदान में फेंक दिया। आशीष तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही हत्या में शामिल उसके अन्य सहयोगियों की भी पतासाजी की जा रही है।  आरोपियों ने मृतक की हत्या करके उसके घर में फोन करके पैसे की मांग भी की थी इसी आधार पर पुलिस ने आशीष तिवारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस लगातार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी आशीष तिवारी पूर्व में लूट में मामले में जेल की सजा काट चुका है। वहीं मृतक भी इसी दौरान NDPS के मामले में जेल में निरुद्ध था। उसी दौरान दोनों की जान पहचान हुई। और रुपयों के पुराने लेन देन के कारण मामला हत्या तक जा पहुंचा। रुपयों का लेन देन किस कारण से था यह बात स्पष्ट नही हो पाया है। लेकिन चर्चा इस बात की है कि महादेव ऑनलाइन सट्टे के कारोबार को लेकर सुपारी किलिंग करवाई गई थी। फिलहाल दुर्ग पुलिस ने आशीष तिवारी को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश को शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed