Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Women's group president in Durg booked for embezzling Rs 4.14 lakh

सीजी: दुर्ग में महिला समूह अध्यक्ष पर 4.14 लाख रुपये गबन का मामला दर्ज

Sun, 22 Nov 2026 12:36 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई Published by: अमन कोशले Updated Sun, 22 Nov 2026 12:36 PM IST
सार

नगपुरा में महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष पर सरकारी फंड और सदस्यों की बचत के 4.14 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Women's group president in Durg booked for embezzling Rs 4.14 lakh
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नगपुरा में महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष पर सदस्यों के 4,14,800 रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी अध्यक्ष ने समूह के सरकारी कोष और सदस्यों की बचत राशि को बैंक खाते में जमा करने के बजाय अपने व्यक्तिगत उपयोग के लिए खर्च कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


बैंक में राशि न मिलने पर हुआ धोखाधड़ी का खुलासा
शिकायत के अनुसार 18 नवंबरको समूह की सचिव सजनी मांडले ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की नगपुरा शाखा पहुंचकर खाते की जानकारी ली। वहां पता चला कि सदस्यों द्वारा हर महीने जमा कराई गई राशि बैंक खाते में आई ही नहीं है। इसके बाद समूह की सभी महिलाएं अध्यक्ष कीर्ति मांडले के घर पहुंचीं और जमा पैसों का हिसाब मांगा। अध्यक्ष ने स्वीकार किया कि वह राशि खर्च कर चुकी है और उसे वापस नहीं लौटा सकती। उसने बताया कि जमा पैसों से उसने स्कूटी, टीवी, फ्रिज और घरेलू सामान खरीद लिए हैं। दिवाली के समय भी जब सदस्य अपनी जमा पूंजी मांगने पहुंचे थे, तो उन्हें टाल दिया गया था।
विज्ञापन


सरकारी कोष और बचत की रकम की गई खुर्द-बुर्द
नगपुरा निवासी 30 वर्षीया सजनी मांडले ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि समूह को 30 नवंबर, 2024 को सरकारी फंड से 1,50,000 रुपये की राशि प्राप्त हुई थी, जिसे अध्यक्ष ने अपने पास रख लिया। इसके अतिरिक्त जुलाई, 2022 से सितंबर, 2026 के बीच 12 सदस्यों ने बचत के रूप में कुल 62,000 रुपये जमा कराए थे। यही नहीं, सितंबर, 2025 से सितंबर, 2026 के मध्य बीसी योजना से जुड़ीं 13 महिलाओं से भी 2,02,800 रुपये एकत्र किए गए थे। इस प्रकार कुल 25 सदस्यों के 4,14,800 रुपये की भारी राशि का गबन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया मामला
गांव की 12 महिलाओं ने मिलकर 'सपुरा माता सहायक सहायता समूह' का गठन किया था। सदस्यों ने सर्वसम्मति से कीर्ति मांडले को अध्यक्ष और सजनी मांडले को सचिव नियुक्त किया था। धोखाधड़ी सामने आने के बाद पीड़िता ने पुलगांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रारंभिक पड़ताल के पश्चात आरोपी अध्यक्ष के विरुद्ध केस पंजीकृत किया है। पुलिस बैंक खाते के लेनदेन, सरकारी अनुदान की निकासी और हड़पी गई राशि के उपयोग की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed