{"_id":"667bb239f326dca57200208e","slug":"miscreant-shot-two-people-admitted-to-hospital-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg Crime: बेखौफ बदमाश ने दो लोगों को मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg Crime: बेखौफ बदमाश ने दो लोगों को मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Wed, 26 Jun 2024 11:46 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 26 Jun 2024 11:46 AM IST
सार
दुर्ग में एक बदमाश ने पुलिस कंट्रोल रूम से महज कुछ ही दूरी पर पिस्टल से दो लोगों को गोली मार दी और फरार हो गया। गोली लगाने से दो घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज गया, जहां से रायपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग में एक बदमाश ने पुलिस कंट्रोल रूम से महज कुछ ही दूरी पर पिस्टल से दो लोगों को गोली मार दी और फरार हो गया। गोली लगाने से दो घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज गया, जहां से रायपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
पूरा मामला भिलाई नगर थाना के ग्लोब चौक का है, जहां तीन युवक देर रात करीब 2 बजे सरगुजा जिले विश्रामपुर के रहने वाले हैं, जो आपस में गाली-गलौज करते हुए अपने बाइक से जा रहे थे। इसी बीच पीछे से बदमाश अमित जोश अपनी बाइक से उनके पीछे-पीछे पहुंचा। और उनसे झगड़ने लगा। जिसके बाद अमित जोश ने अपने जेब से पिस्टल निकाली और दो लोगों पर फायर कर दिया। दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं। पुलिस इस पूरे मामले पर सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ अमित जोश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन