फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   ED raid on Congress MLA Devendra Yadav house in Bhilai ends

ED Raid: देवेंद्र यादव के घर चल रही कार्रवाई खत्म, 18 घंटे तक हुई पूछताछ, समर्थकों ने विधायक को कंधे पर उठाया

Tue, 21 Feb 2023 10:19 AM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाजा नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
अमर उजाजा नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई Published by: अभिषेक वर्मा Updated Tue, 21 Feb 2023 10:19 AM IST
सार

Chhattisgarh News: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के निवास में चल रही ईडी की कार्रवाई देर रात को खत्म हो गई। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई लगभग 18 घंटे तक चली। कार्रवाई के दौरान विधायक के समर्थकों का गुस्सा भी देखने को मिला। 

विज्ञापन
ED raid on Congress MLA Devendra Yadav house in Bhilai ends
ईडी की कार्रवाई खत्म होने के बाद विधायक के समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर-5 स्थित निवास पर चल रही ईडी की कार्रवाई खत्म हो गई। विधायक देवेंद्र यादव से ईडी ने 18 घंटे तक पूछताछ की, जो देर रात तक चली। देर रात 1: 20 बजे सेक्टर 5 विधायक निवास से ईडी की टीम रवाना हो गई।  समर्थको की नारेबाजी के बीच ईडी ने पूरी कार्रवाई को लेकर गोपनियता बनाई रखी। कार्रवाई खत्म होने के बाद विधायक के बाहर आते ही समर्थकों ने उन्हें कंधो में उठा लिया।

विज्ञापन


इससे पहले, जानकारी के मुताबिक सोमवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार सदस्यीय टीम ने सीआरपीएफ जवानों के साथ विधायक देवेंद्र यादव के निवास पर छापा मारा था। बताया जा रहा है कि घर में विधायक की पत्नी डॉक्टर श्रुतिका यादव और माता जी भी मौजूद रहीं।  वहीं, ईडी की कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद धीरे-धीरे समर्थकों की भीड़ उनके बंगले के बाहर जमा होने लगी। कार्रवार्ठ के बीच ही  समर्थकों ने निवास के बाहर बैठकर नारेबाजी की, इसबीच सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। यह विरोध प्रदर्शन देर रात तक भी देखने को मिला। 
विज्ञापन


ईडी की सूचना और मदद मांगने के बाद दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव भी कानून-व्यवस्था बनाने मौके पर पहुंचे। भिलाई कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकार का आरोप है कि  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को दबाने के लिए केंद्र सरकार ईडी की झूठी कार्रवाई करवा रही है। उसका उद्देश्य कांग्रेस कार्यकर्ताओ का मनोबल तोड़ना है, लेकिन पार्टी का हर एक कार्यकर्ता मजबूती के साथ विधायक के साथ खड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed