फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg Police has arrested a murder accused after six years

छह साल से दे रहा था चकमा: शादी में शामिल होने आया आरोपी, दुर्ग पुलिस ने दबोचा

Tue, 28 May 2024 09:53 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 28 May 2024 09:53 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को छह साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए आया था।

विज्ञापन
Durg Police has arrested a murder accused after six years
छह साल बाद आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहन नगर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को  साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने भाई की शादी में शामिल होने दुर्ग पहुंचा था। पुलिस सूचना पाते ही शादी के मंडप में पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने शादी के मंडप से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने भाई के शादी कार्यक्रम में पहुंचा था। तभी पुलिस को आरोपी की मुखबिर से सूचना मिली। जहां हल्दी के रस्म के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पिछले 6 सालों से आरोपी पुलिस को चकमा दे रहा था। जिस वक्त पुलिस आरोपी को पकड़ कर अपने साथ थाना लेकर आई। उसे  दौरान भी उसके शरीर में हल्दी लगा हुआ था। दरअसल, दुर्ग पुलिस इन दिनों फरार वारंटी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना मोहन नगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में हुई हत्या के आरोपी दिनेश चौरे पिता प्रेमदास चौरे उम्र 29 साल निवासी ओम नगर उरला न्यायालय में पेशी हुई। उपस्थित न होकर लगातार फरार था। आरोपी का न्यायालय से वारंट जारी हुआ है। जिस संबंध में आरोपी की पतासाजी लगातार की जा रही थी। जो कि उक्त आरोपी अपने भाई की शादी में ओम नगर आया है।


इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम रवाना किया गया। आरोपी को शादी कार्यक्रम से पकड़कर थाना लाया गया और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed