{"_id":"64725ce6f8bc49f0ec05e7a3","slug":"durg-five-arrested-for-cheating-millions-on-the-pretext-of-online-shopping-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg : ऑनलाइन शॉपिंग के बहाने लाखों की ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार, गोरखधंधे का मुख्यआरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg : ऑनलाइन शॉपिंग के बहाने लाखों की ठगी करने वाले पांच गिरफ्तार, गोरखधंधे का मुख्यआरोपी फरार
Sun, 28 May 2023 01:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 28 May 2023 01:35 AM IST
सार
मुख्य आरोपी समेत 3 लोग अभी फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 42 लाख से अधिक का सामान बरामद किया है ।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमधा पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग से सामान ऑडर कर फर्जी तरीके से डिलीवरी करके मोबाइल, डिजिटल वॉच, डिजिटल कैमरा, महंगे लैपटॉप और अन्य सामान लेकर लाखों रुपए की ठगी को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी समेत 3 लोगो अभी फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 42 लाख से अधिक का सामान बरामद किया है ।
विज्ञापन
धमधा थाना प्रभारी सोमेश सिंह बघेल ने बताया कि फ्लिपकार्ड कोरियर कंपनी के असिस्टेंड मैनेजर ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि फ्लिपकार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग के सामान को फर्जी तरीके से डिलीवरी किया गया है और लाखों रुपए लेकर कंपनी के मैनेजर और डिलीवरी बॉय फरार हो गए हैं। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने मैनेजर और डिलीवरी बॉय समेत मामले में शामिल लोगो की पतासाजी की और 5 लोगों की गिरफ्तारी की है। वहीं 3 लोगो की तलाश जारी है। पुलिस ने 42 लाख का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन