फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Collector Suspends Rural Agriculture Extension Officer in Opium Cultivation Case; Divisional Commissioner Rein

Durg: अफीम की खेती मामले में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को कलेक्टर ने किया निलंबित, संभागायुक्त ने किया बहाल

Fri, 03 Apr 2026 06:51 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 06:51 PM IST
सार

अवैध अफीम की खेती के मामले में निलंबित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को बहाल कर दिया गया है। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे थे।

विज्ञापन
Collector Suspends Rural Agriculture Extension Officer in Opium Cultivation Case; Divisional Commissioner Rein
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध अफीम की खेती के मामले में निलंबित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को बहाल कर दिया गया है। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे थे।जिसके बाद कलेक्टर ने निलंबित कर दिया था। लेकिन अब संभागीय संयुक्त संचालक कृषि ने उन्हें बहाल कर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल दुर्ग जिले के समोदा गांव में 6 मार्च को अवैध अफीम का पुलिस ने खुलासा किया था। पुलिस ने 8 करोड़ का अफीम के पौधे जप्त किए थे। जिसके बाद अफीम की खेती के मामले में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को कलेक्टर ने 13 मार्च को निलंबित किया था। जानकारी के अनुसार जिस खेत पर अफीम की खेती की गई थी उस खेत में कृषि विभाग के अधिकारी लगातार मक्के की फसल बता रहे थे।इस गंभीर लापरवाही के बाद दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसमें ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू भी शामिल थी।
विज्ञापन


11 मार्च को जारी नोटिस में कलेक्टर ने पांच बिंदुओं पर दो दिनों के अंदर जवाब मांगा था।सबसे बड़ी गड़बड़ी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू के कार्य में सामने आई है। दस्तावेजों की जांच से पता चला कि भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के भाई विमल ताम्रकार के उस खेत को मक्का फसल का प्रदर्शन प्लाट बताया था। लेकिन मक्का की खेती के बजाय उपयुक्त खेत में धान की खेती हो रही थी। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू द्वारा प्रदर्शन प्लाट का स्थान बदल दिया गया और राज्य शासन से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी हासिल कर ली गई। नियम के अनुसार प्रदर्शन प्लाट पर उसी किसान की फोटो लगानी होती है जिसे सरकारी लाभ मिलना है।लेकिन यहां धान की फोटो की जगह मक्के के खेत में कृषक के स्थान पर किसी दूसरे किसान को खड़ा करके फोटो खींच ली गई। जिस मक्के की फोटो रिपोर्ट में लगाई गई थी। और ठीक उसके पीछे ही अफीम की खेती फल-फूल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं निलंबन के बाद सुनवाई के दौरान प्रशिक्षण की कमी,संसाधनों का अभाव और अफीम की फसल की पहचान न कर पाने जैसे तकनीकी कमियों के चलते संभागीय संयुक्त संचालक कृषि दुर्ग संभाग के निर्देश और चर्चा के बाद ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को बहाली का आदेश जारी किया गया।बहाली के बाद एकता साहू को विकासखण्ड-धमधा के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के अधीन पदस्थ किया गया है।निलंबन अवधि और भविष्य की कार्रवाई पर अंतिम निर्णय कलेक्टर दुर्ग द्वारा की जाने वाली विभागीय जांच के बाद लिया जाएगा।


ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के निलंबन की कार्यवाही के बाद बहाली करने की मांग को लेकरजिले भर के 100 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि निलंबन की यह कार्रवाई पूरी तरह से तर्कहीन और अनुचित है। उन्होंने कहा कि जब तक निलंबित अधिकारी एकता साहू को बहाल नहीं किया जाता है तब तक वे अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल किए थे।

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बहाल

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बहाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed