{"_id":"63cd49f6b9c22436b43ce708","slug":"driver-created-false-robbery-story-in-chhattisgarh-bhilai-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर ने रची लूट की कहानी: रायपुर के प्रॉपर्टी डीलर को 5 लाख देने निकला, फिर दोस्तों को सौंप दी कार और रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर ने रची लूट की कहानी: रायपुर के प्रॉपर्टी डीलर को 5 लाख देने निकला, फिर दोस्तों को सौंप दी कार और रकम
Sun, 22 Jan 2023 08:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 22 Jan 2023 08:06 PM IST
सार
दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि आरोपी दिलशाद ने अपने साथी सिकंदर और सफात खान के साथ मिलकर मनगढ़ंत कहानी रची थी। खैरागाढ से लौटने के बाद इन्होंने धमधा थाना क्षेत्र मे ठेलका चौक के पास लूट हो जाने की झूठी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में चार दिन पहले प्रॉपर्टी डीलर के चालक से हुई पांच लाख की लूट की कहानी झूठी निकली। खुद चालक ने ही साजिश रची और फिर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई। आरोपी चालक रायपुर के प्रॉपर्टी डीलर को रुपये देने के निकला और फिर अपने दोस्तों को कार और रकम सौंप दी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कार और रकम बरामद कर ली है। मामला धमधा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
18 जनवरी की रात रुपये लेकर निकला था
जानकारी के मुताबिक, दुर्ग निवासी कारोबारी अशोक बारडिया की कार का दिलशाद अली चालक है। वह सवारी लेकर 18 जनवरी की रात खैरागढ़ गया। वहां सवारी को छोड़ने के बाद अशोक बारडिया से पांच लाख रुपये लेकर रायपुर के प्रॉपर्टी कारोबारी युवराज वर्मा को देने के लिए निकल गया। कुछ समय बाद दिलशाद रायपुर के मौदहापारा थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि ठेलका चौक पर उसे बदमाशों ने लूट लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को बताया- बदमाश कार व रुपये लूटकर ले गए
मामला दुर्ग जिले का होने के कारण पुलिस ने दिलशाद को धमधा भेज दिया। वहां उसने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोका और कार व रुपये लूटकर भाग गए। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान पुलिस को दिलशाद की कहानी पर संदेह हुआ तो उन्होंने सख्ती से पूछताछ की। इस पर दिलशाद ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी गढ़ने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि आरोपी दिलशाद ने अपने साथी सिकंदर और सफात खान के साथ मिलकर मनगढ़ंत कहानी रची थी। खैरागाढ से लौटने के बाद इन्होंने धमधा थाना क्षेत्र मे ठेलका चौक के पास लूट हो जाने की झूठी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जब जांच शुरू की गई। और आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।