फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   chhattisgarh Police arrested BJP leader Pritpal Belchandan in co-operative bank scam in durg

बैंक घोटाले में BJP नेता गिरफ्तार: सहकारी बैंक का अध्यक्ष रहते प्रीतपाल ने किया 15 करोड़ का गबन, जमानत खारिज

Mon, 24 Jul 2023 05:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Jul 2023 05:13 PM IST
सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि सहकारी बैंक का अध्यक्ष रहते उन्होंने 15 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। 

विज्ञापन
chhattisgarh Police arrested BJP leader Pritpal Belchandan in co-operative bank scam in durg
पुलिस गिरफ्त में आरोपी भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि सहकारी बैंक का अध्यक्ष रहते उन्होंने अपने परिचितों को लाभ पहुंचाने के लिए अनुदान राशि और लोन दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। प्रीतपाल बेलचंदन ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसे खारिज कर दिया गया है। मामला दुर्ग के सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




साल 2008 में लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव
जानकारी के मुताबिक, प्रीतपाल बेलचंदन डोंगरगांव विधानसभा के भाजपा प्रभारी हैं।  इसके अलावा 2008 में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। भाजपा सरकार ने वर्ष 2014 में उन्हें जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग का अध्यक्ष बनाया था। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने पद पर रहते हुए अनुदान राशि और लोन में 14.89 करोड़ रुपये का घोटाला किया था। इस मामले में 2021 में  बैंक के सीईओ पंकज सोढ़ी ने शिकायत दी थी। जांच के बाद साक्ष्य सही मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी। 
विज्ञापन


234 मामलों में बांटा साढ़े 13 करोड़ का लोन
जांच में सामने आया कि बिना पंजीयक सहकारी संस्थाएं की अनुमति के 234 प्रकरणों में करीब साढ़े तेरह करोड़ रुपयों का लोन आरोपी प्रीतपाल ने बांट दिया। प्रीतपाल ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। अब कोर्ट के ही आदेश पर पुलिस ने प्रीतपाल बेलचंदन की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने आरोपी को हाईकोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि उच्च  न्यायालय के आदेश पर ही कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चुनिंदा किसानों को ऋण दिया, फिर छूट देकर किया गबन
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने बताया कि 15 साल में भाजपा के शासन काल में प्रीतपाल बेलचंदन को बैंक का अध्यक्ष बनाया गया था। अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए उन्होंने खाद और अनुदान और लोन के नाम पर करोड़ों रुपयों का घोटाला किया। 5 अगस्त 2016 से 12 जून 2019 के बीच प्रीतपाल बेलचंदन के अध्यक्ष रहते चुनिंदा किसानो को ऋण दिया गया था, लेकिन 186 प्रकरणों में एकमुश्त समझौता में छूट प्रदान कर करोड़ों रुपयों का गबन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed