फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   chhattisgarh BJP workers protest against Congress MLA in Bhilai

Chhattisgarh: भाजपाइयो ने घेरा विधायक निवास, बोले- भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही कांग्रेस, भिलाई बना नशे का गढ़

Tue, 18 Jul 2023 09:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 18 Jul 2023 09:41 PM IST
सार

भिलाई में भाजपा ने मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित निवास घेराव किया। इस दौरान विधायक और कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन
chhattisgarh BJP workers protest against Congress MLA in Bhilai
विधायक निवास घेरने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई झड़प। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में भाजपा ने मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित निवास घेराव किया। इस दौरान विधायक और कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेताओ ने विधायक देवेंद्र यादव पर नगर निगम और विधानसभा क्षेत्र में कराए गए कार्य में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। आरोप लगाया कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव पूरी तरह से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियो के बीच झड़प भी हुई। 

विज्ञापन


भिलाई बन चुका है नशे का गढ़ 
जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल ने देवेंद्र यादव पर भ्रष्टाचार के साथ-साथ नशे को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया उन्होंने कहा कि भिलाई लगातार नशे के गिरफ्त में है। भिलाई का युवा जुआ सट्टा और नशे के गिरफ्त में है। भिलाई नशे का गढ़ बन चुका है। लेकिन विधायक को फुर्सत नहीं है।
विज्ञापन


विधायक पर भ्रष्ट्राचार का आरोप
जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस सरकार भ्रष्ट सरकार है। लगातार एक के बाद एक घोटाले सामने आते जा रहे है। कोयला, रेत और शराब घोटाले हुए। इसकी आंच भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के पास पहुंची। ईडी ने इन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया और वो भी रडार पर हैं। भ्रष्ट्राचार के ऊपर और भिलाई नगर विधानसभा के अंदर पूरा विकास ठप हो गया है। पानी के 800 करोड़ और 10 करोड़ आवास के लिए दिए गए थे। उसके बावजूद भिलाई की जनता पानी और आवास के लिए तरस रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed