फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Case of fraud of two crores from women in the name of providing employment

Durg: रोजगार देने के नाम महिलाओं से दो करोड़ की ठगी, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 04 Apr 2023 08:21 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 04 Apr 2023 08:21 PM IST
सार

कुछ महिलाओं ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दुर्ग सिटी कोतवाली में दर्ज कराई। तब पुलिस मामले में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Case of fraud of two crores from women in the name of providing employment
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घरेलू महिलाओं को रोजगार देने के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोती की माला बनाने के नाम पर स्कीम चलाई थी। जिसमें भोली-भाली महिलाओं के को झांसे में लेकर आरोपियों ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने ठगी के पैसे से महेंद्रा थार गाड़ी, सोने को चेन खरीद लिया था। जिसे पुलिस ने जप्त कर पुलिस ने उन्हें न्यायलय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन


दुर्ग में अक्तूबर महीने में एक स्कीम चलाई थी। जिसमें घरेलू महिलाओं को ये रोजगार देने के नाम पर लालच दिया करते थे। 25 सौ रूपये देकर ये महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करवाते थे और मोती, धागा देता था और फिर उसे पिरोने (गूथने) के लिए देते थे। महिलाएं मोतियों को गूथकर जब उसकी माला बनाकर वापस देती थीं तो बदले में उन्हें 35 सौ रुपये दिया जाता था। देखादेखी आसपास की महिलाए भी होमग्रोन कॉरपोरेशन की तरफ आकर्षित होने लगीं। शहर की करीब छह हजार महिलाओं से पैसा लेने के बाद ये दोनों आरोपी अपना ऑफिस बंद कर फरार हो गए थे। इसके बाद जब कुछ महिलाओं ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दुर्ग सिटी कोतवाली में दर्ज कराई। तब पुलिस मामले में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। लेकिन आरोपी पुलिस से बचने के लिए बिहार के बाद नेपाल भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed