फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Action against bookies associated with Mahadev betting app

Durg: महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 18 Apr 2024 11:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 18 Apr 2024 11:43 AM IST
सार

आरोपियों में एक केनरा बैंक वैशाली नगर का कर्मचारी है और दूसरा उसका सहयोगी है। इस मामले का मास्टर माइंड आरोपी रिक्की पारख और उसका भाई पुलिस की पहुंची से अभी बाहर हैं।

विज्ञापन
Action against bookies associated with Mahadev betting app
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र के वीआईपी कैफे (हुक्काबार) में छापामारी के दौरान पुलिस महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े बड़े सटोरियों तक पहुंच गई है। पुलिस ने पहले ही कैफे संचालक दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक केनरा बैंक वैशाली नगर का कर्मचारी है और दूसरा उसका सहयोगी है। इस मामले का मास्टर माइंड आरोपी रिक्की पारख और उसका भाई पुलिस की पहुंची से अभी बाहर हैं। आरोपी रिक्की पारख महादेव ऑनलाइन सट्टा के संचालक सौरभ चंद्राकर का करीबी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने एक विशेष टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान सूचना मिली कि इस काम में केनरा बैंक का कर्मचारी संतोष कुमार कोसरे और उसका सहयोगी कुणाल उर्फ कुनाल सोनी शामिल हैं। पुलिस ने दोनो आरोपियों को घेराबंदी कर सुपेला के गंदा चौक के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
विज्ञापन


सुपेला पुलिस ने बीते दिनों अवैध हुक्काबार संचालन की जानकारी मिलने पर देर रात दबिश देकर कार्रवाई की थी। इस दौरान हुक्काबार संचालक भाईयों को गिरफ्तार किया था। पुलिस को हुक्काबार में तलाशी के दौरान ऑनलाइन सट्टे से जुड़े सुराग हाथ लगे थे। सुपेला कोसा नगर भिलाई निवासी प्रियांशु निले ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज की दी थी कि गुरुशरण और कुणाल सोनी नाम के दो लोगों ने उसे गुमराह करके उसके नाम पर एक बैंक खाता खोला है। उन्होंने उसके नाम की एक फर्जी सिम खरीदा है। अब वे उसके खाते में लाखों का ट्रांजेक्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के पुछताछ में आरोपी संतोष कोसरे ने बताया कि वह केनरा बैंक की वैशाली नगर ब्रांच में संविदा कर्मचारी है। और कुणाल को मदद से गरीबों को गुमराह कर उन्हें 2 से 4 हजार रुपए का लालच देकर बैंक लाता था। दोनों उनके नाम से फर्जी सिम खरीदकर करके फर्जी बैंक अकाउंट खोलवाते थे। इसके बाद इस अकाउंट का इस्तेमाल महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सटोरियों को 40 से 50 हजार रुपए में बेच देते थे। उनके बताए फर्जी खातों में अब तक महादेव ऐप के 8 से 9 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed