दंतेवाड़ा: शराबी पति ने कुल्हाड़ी से हमलाकर की पत्नी की हत्या, वहीं एनएमडीसी कर्मचारी से ठगे 28 लाख रुपये
दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पत्नी द्वारा शराब पीने के बाद अपने पति को पागलों जैसे हरकत करने की बात कहने पर उसे कुल्हाड़ी मार हत्या कर दी।
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पत्नी द्वारा शराब पीने के बाद अपने पति को पागलों जैसे हरकत करने की बात कहने पर उसे कुल्हाड़ी मार हत्या कर दी, घटना की रिपोर्ट आरोपी के छोटे भाई ने थाने में दर्ज कराई, जहाँ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दंतेवाड़ा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन ने बताया कि 19 जून को प्रार्थी सन्नू मण्डावी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 18 जून के रात्रि करीबन 6-7 बजे आरोपी बड़े भाई हडमा मण्डावी अपने भाई सन्नू मंडावी के साथ छिन्दरस एवं शराब पीने के बाद सन्नू मण्डावी के घर के आस पास ही घूम फिर रहा था, जिसे छोटे भाई ने अपने घर जाने कही, दरम्यानी रात्रि 3.30 बजे आरोपी हड़मा के घर तरफ से बच्चो के रोने की आवाज सुनकर छोटा भाई सन्नू ने जाकर देखा कि बड़े भाई आरोपी हडमा मण्डावी अपनी पत्नी जोगी मण्डावी 29 वर्ष को इसलिए मार दिया कि उसकी पत्नी के द्वारा अपने पति को शराब पीकर पागल जैसे हरकत करने की बात कह डाली थी, जिसपर आरोपी हडमा ने अपनी पत्नी मृतिका जोगी को लोहे की धारदार टांगिया से उसके सिर मे प्राण घातक हमला कर टंगिया मारकर हत्या कर दी, प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कुआकोण्डा में धारा 103(1) बीएनएस दर्ज कर जांच में लिया गया, जांच के दौरान आरोपी हडमा मण्डावी 36 वर्ष पता जियाकोरता डोंगरीपारा को गिरफ्तार किया गया है।
एनएमडीसी कर्मचारी से ठगे 28 लाख रुपये
दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में रहने वाले एक एनएमडीसी कर्मचारी को फोन कॉल में एक युवक के द्वारा मुंबई में तुम्हारे खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज होने की बात कहते हुए 28 लाख रुपये ठग लिए, ठगी का अहसास होने पर प्रार्थी ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई, जहाँ पुलिस ने इस मामले में जुड़े 3 आरोपियों को गुजरात के जामनगर से गिरफ्तार किया गया, वही इस मामले में जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन ने बताया कि किरन्दुल निवासी एनएमडीसी कर्मचारी को 30 मई की शाम करीबन 7.45 बजे प्रार्थी के मोबाईल नंबर में व्हाटसप काल कर एक व्यक्ति ने कहा कि मुंबई में तुम्हारे नाम से एक बैंक अकाउंट खुला हुआ है, जिसमें अवैध से लेनदेन भी किया गया है, मुंबई में तुम्हारे विरूद्ध मनी लांड्रिंग का केस भी दर्ज कर एफआईआर हुआ है, आरोपी ने इस मामले में अपने एक अन्य साथी को व्हाटसप में जोड़कर प्रार्थी को इस केस में सेटलमेंट करने के लिए 28 लाख रूपये का ट्रांसफर करने को कहा, प्रार्थी आरोपी की बातों में आकर डर के चलते आरोपी के खाता में 28 लाख रूपये ट्रांसफर भी कर दिया, प्रार्थी को अपने साथ धोखाधड़ी होने की आशंका होने के बाद थाना किरन्दुल में मामला दर्ज कराया गया, किरंदुल पुलिस ने तत्काल एक टीम गुजरात भेजा, जहाँ गुजरात के जामनगर से तीन आरोपीयोें को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, आरोपियों के बैंक खातों में जमा राशि को पुलिस ने जब्त कर लिया है, वही इस मामले में जुड़े अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने दीगर राज्य टीम रवाना किया जाएगा।
ये है आरोपी
(1) आफताब समा 24 वर्ष
(2) किशन वाढेर 24 वर्ष
(3) पारिया अजय 24 वर्ष शामिल है, वही दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा लगातार नगरवासी व ग्रामीणो से जनसम्पर्क कर मोबाईल सायबर क्राईम संबंध बैकिंग फ्रॉड्स, सायबर ठगी पार्ट टाईम-जॉब धोखाधड़ी, मोबाईल ओटीपी लिंक शेयर न करने इत्यादि सायबर क्राईम से बचने जानकारी दी जा रही है, किसी प्रकार की फ्रांड होने पर तत्काल सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 पर कॉल कर दर्ज कराने तथा पुलिस को सूचित करने हिदायत दी जा रही है,