फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Drug inspector and police inspected 25 medical stores, legal action will be taken against 11 people in Raipur

Raipur: 25 मेडिकल स्टोर्स पर औषधि निरीक्षकों और पुलिस ने की जांच, 11 लोगों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

Sat, 11 Jan 2025 06:54 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 11 Jan 2025 06:54 PM IST
सार

रायपुर जिला के अलग-अलग स्थानों के 25 मेडिकल स्टोर्स की औषधि निरीक्षकों और रायपुर पुलिस की ओर से सघन जांच कार्रवाई किया गया है।

विज्ञापन
Drug inspector and police inspected 25 medical stores, legal action will be taken against 11 people in Raipur
मेडिकल स्टोर्स पर औषधि निरीक्षकों और पुलिस ने की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर जिला के अलग-अलग स्थानों के 25 मेडिकल स्टोर्स की औषधि निरीक्षकों और रायपुर पुलिस की ओर से सघन जांच कार्रवाई किया गया है। जांच कार्रवाई नारकोटिक औषधियों के अवैध व्यापार पर नियंत्रण बनाने के लिए किया गया। जांच कार्रवाई के लिए कुल 12 टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन


कार्रवाई में टेस्ट परचेस किया गया , कुल 11 दुकानों - 1. सुमित मेडिकल स्टोर्स पचपेडी नाका, 2. मां भवानी मेडिकल स्टोर्स गुढियारी 3. गणपति मेडिकल स्टोर्स गुढयारी, 4. रॉयल मेडिकल स्टोर्स, मठपुरेना 5. सतकार मेडिकल स्टोर्स फाफाडीह 6. मास्टर मेडिकल स्टोर्स फाफाडीह 7. सागर मेडिकल स्टोर्स बीरगांव, 8. लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स खरोरा, 9. छाया मेडिकल स्टोर्स भैसा आरंग, 10. श्री राम मेडिकल स्टोर्स कौलाशपुरी टिकरापारा, 11. ऋषि मेडिकल स्टोर्स संतोषी नगर, में नारकोटिक्स औषधियों की बरामदगी की गई है। 
विज्ञापन


इनके पास मौके से विक्रय दस्तावेज नहीं मिला। इन मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ ड्रग एक्ट के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अन्य मेडिकल स्टोर्स में औषधि नियमावली की अनियमितता पायी गई है, जिन्हें नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है संतोषप्रद जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार दो दिसंबर 2024 को रायपुर जिले में ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा कुल 30 दुकानों में संयुक्त जाँच कार्यवाही किया गया था जांच उपरांत कुल 02 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त किये गए तथा 12 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किये गए थे। एवं 11 दिसम्बर 2024 को जिला बिलासपुर में ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा कुल 45 दुकानों में संयुक्त जाँच कार्यवाही किया गया था जिसमे कुल 29 दुकानों के लाइसेंस को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed