फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   DRG and Bastar Fighter Team arrested five Naxalites including two female Naxalites in Dantewada

CG: DRG-बस्तर फाइटर टीम की कार्रवाई, IED प्लांट करने वाली दो महिला नक्सली सहित पांच नक्सलियों को किया गिरफ्तार

Fri, 28 Mar 2025 09:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 28 Mar 2025 09:48 PM IST
सार

दंतेवाड़ा जिले में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी लगाने वाली दो महिला समेत पांच नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। नक्सलियों के कब्जे से प्रेशर कुकर बम, वायर, बैटरी, पटाखा, माचिस, सबल, फावड़ा आदि सामग्री बरामद की गई। 

विज्ञापन
DRG and Bastar Fighter Team arrested five Naxalites including two female Naxalites in Dantewada
पांच नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में डीआरजी के साथ ही बस्तर फाइटर की टीम को बड़ी सफलता मिली है। यहां जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी लगाने वाली दो महिला समेत पांच नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा कि थाना गीदम क्षेत्र में नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्यों की सूचना पर डीआरजी तथा बस्तर फाइटर की टीम के द्वारा नियमित गस्त एवं चेकिंग की जा रही थी। 28 मार्च को मुखबिर की सूचना के आधार पर तुमनार नदी घाट के पास कुछ नक्सलियों की आने की सूचना पर दंतेवाड़ा डीआरजी तथा बस्तर फाइटर की टीम रात्रि गस्त में मौके पर रवाना हुई और वापसी के दौरान सुबह नेलगोड़ा तुमनार के नदी घाट के पगडंडी के पास जैसे ही टीम पहुंची पुलिस बल को देखकर कुछ लोग छिपने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर मौके पर ही दो महिलाओं सहित पांच लोगों को पकड़ा गया।
विज्ञापन


कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम कुमारी रमशिला ओयाम 22 वर्ष निवासी बोडगा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, कुमारी कोल्लो ओयाम 27 वर्ष निवासी बोडगा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, रामू ओयाम 38 वर्ष निवासी बोडगा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर और बुधरु ओयाम 28 वर्ष निवासी बोडगा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर तथा लखमू ओयाम 45 वर्ष निवासी बोडगा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सली संगठन में सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य करना बताया। नक्सलियों के कब्जे से प्रेशर कुकर बम, वायर, बैटरी, पटाखा, माचिस, सबल, फावड़ा आदि सामग्री बरामद की गई। नक्सलियों ने बताया कि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी लगाने के लिए जगह की रेकी कर रहे थे। पुलिस टीम को आता देख मौके से भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर इन्हें पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed