फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dr. Arun Kumar Rath will be new CEO of Bhilai Steel Plant

डॉ. अरुण कुमार रथ होंगे भिलाई इस्पात संयंत्र के नये सीईओ

Wed, 10 Oct 2018 11:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Updated Wed, 10 Oct 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dr. Arun Kumar Rath will be new CEO of Bhilai Steel Plant

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के भिलाई इस्पात संयंत्र के नए सीईओ (मुख्य कार्यपालन अधिकारी) डॉ. अरुण कुमार रथ होंगे। एके रथ वर्तमान में दुर्गापुर इस्पात संयंत्र के सीईओ के रूप में कार्यरत हैं। ज्ञात हो कि भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए हादसे के बाद वहां के सीईओ एम रवि कुमार को हटा दिया गया है। इसके अलावा वहां के एनर्जी डीजीएम और सेफ्टी जीएम को भी निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


आईएएस डॉ. अरुण कुमार रथ भारत सरकार के मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय में सचिव रह चुके हैं। उन्होंने बर्नपुर स्थित आईआईएससीओ स्टील प्लांट में परियोजना निगरानी समिति के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य किया है। डॉ. रथ भारत सरकार के नए और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के विशेष सचिव और वित्तीय सलाहकार भी रह चुके हैं। 

विज्ञापन

मेंटेनेंस के दौरान गैस पाइप लाइन में हुआ था धमाका

भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े हादसे में एक अधिकारी समेत 12 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब क्षतिग्रस्त गैस पाइप लाइन का मेंटेनेंस किया जा रहा था। प्लांट में गैस पाइप लाइन में धमाका हुआ था। धमाके की चपेट में आसपास के कर्मचारी आ गए थे। घटना का कारण ज्ञात हुआ है कि मेंटेनेंस का काम प्रेशर जीरो होने से पहले ही शुरू कर दिया गया था। अभी तक हादसे में 12 लोगों के मृत होने की खबर है।

मृतकों के परिजनों को 30 लाख रुपये मुआवजा
केंद्रीय इस्पात मंत्री बिरेंद्र सिंह ने मृतकों के परिजनों को 30 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 15 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को दो लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की कि जो लोग नौकरी करना चाहेंगे उनको नौकरी देने की व्यवस्था भी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed