फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Domestic dispute took life, angry husband killed wife, accused absconded from the spot in Raipur

Raipur Crime: घरेलू विवाद ने ले ली जान, गुस्साएं पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी मौके से फरार

Sun, 19 Jan 2025 03:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 19 Jan 2025 03:28 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में घरेलू विवाद को लेकर गुस्साएं पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Domestic dispute took life, angry husband killed wife, accused absconded from the spot in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में घरेलू विवाद को लेकर गुस्साएं पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


बीते शनिवार की रात को पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साएं पति ने किसी ठोस चीज से पत्नी के ऊपर प्राण घातक हमला कर दिया। इससे पत्नी की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं आसपास के लोगों ने घटना की जानकरी पुलिस को दी, जिसके बाद मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पति गजेंद्र यादव और पत्नी हेमलता यादव बीते कई सालों से कमल विहार में रह रहे थे। आरोपी गजेन्द्र राजमिस्त्री का काम करता था। दोनों के बीच शनिवार की रात जमकर विवाद हुआ, जिसके बाद महिला को मौत के घाट उतार दिया। वहीं फरार आरोपी को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। आगे की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed