फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Divisional Commissioner Bhim Singh visited Gaurela Pendra Marwahi district

Chhattisgarh : विधानसभा चुनाव से पहले संभागीय कमिश्नर भीम सिंह ने किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए ये निर्देश

Thu, 20 Jul 2023 05:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Thu, 20 Jul 2023 05:42 PM IST
सार

संभागीय कमिश्नर भीम सिंह ने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का दौरे किया। इस दौरान मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही बीएलओ से चर्चा कर मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने रीपा केंद्र डोंगरिया में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों का भी अवलोकन किया।

विज्ञापन
Divisional Commissioner Bhim Singh visited Gaurela Pendra Marwahi district
संभागीय कमिश्नर भीम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर राजस्व संभाग के कमिश्नर भीम सिंह गुरुवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर थे। वे आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों के तहत अमरपुर, अड़भार और चितवाही के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मूलभूत सुविधाओं, बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प, इंटरनेट सुविधा आदि की जानकारी ली। 

विज्ञापन


उन्होने संबंधित मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से चर्चा की। मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत घरों का सर्वे, 1 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे नए मतदाताओं तथा मतदाता सूची में जोड़े गए नए मतदाताओं की संख्या और दिव्यांग मतदाताओं के संबंध में पूछताछ की। 
विज्ञापन

 
कमिश्नर भीम सिंह ने मतदान केंद्र क्रमांक 183 अमरपुर में दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैप्म बनाने और मतदान केंद्र क्रमांक 128 अड़भार में पहले से बने रैम्प की चौड़ाई बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान के दौरान उन्हे व्हीलचेयर, वाहन आदि उपलब्ध कराने की जानकारी से अवगत कराने बीएलओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभागायुक्त भीम सिंह ने महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) डोंगरिया में संचालित व्यवसायिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने दाल प्रसंस्करण इकाई, एलइडी बल्ब एवं सोलर लाइट इकाई और बायोफ्लाक का भी अवलोकन किया। उन्होंने दाल की गुणवत्ता की जांच की और समूह की महिलाओं को लाभांवित करने दाल की पैकिंग एवं मार्केटिंग बढ़ाने के साथ ही दाल की आपूर्ती आश्रमों, छात्रावासों एवं केंद्रीय विद्यालयों में करने के निर्देश दिए।


इसी तरह एलइडी बल्ब निर्माण की प्रक्रिया तथा बायोफ्लाक यूनिट में लागत उत्पादन एवं फयदा आदि के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed